फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth: 10 तस्वीरों में देखें सितारों ने कैसे मनाया करवाचौथ, कैटरीना से प्रियंका तक सभी का खूबसूरत अंदाज

Mon, 21 Oct 2024 12:10 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करवा चौथ का ये त्यौहार आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियां तक बहुत धूमधाम से मनाती है। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस पर्व को आज भी बहुत धूमधाम से मनाया है, आइए देखते हैं उनकी तस्वीरें। 
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करवा चौथ - फोटो : सोशल मीडिया
आज, 20 अक्तूबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्यौहार पूरे धूम-धाम से मनाया गया। ये व्रत हर सुहागन महिला अपने पति के लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। हर शादी-शुदा जोड़े को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत कर, शाम में पूजा के बाद चांद देख कर अपना व्रत तोड़ती हैं। ये त्यौहार आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियां तक बहुत धूमधाम से मनाती है। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस पर्व को आज भी बहुत धूमधाम से मनाया है, आइए देखते हैं उनकी तस्वीरें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
कैटरीना कैफ- विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी अपने पति विक्की कौशल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने पूरे कौशल परिवार के साथ एक प्यारी तस्वीर भी साझा की है। विक्की और कैटरीना ने 09 दिसंबर 2021 को विवाह के बंधंन में बंधने का फैसला लिया था
विज्ञापन

3 of 10
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति और राजनेता राघव चड्ढा के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूजा से संबंधित चीजों की तस्वीर भी साझा की है। एक तस्वीर में वो अपने हाथों की मेंहदी भी दिखाती नजर आ रही हैं। 

4 of 10
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने अपने पति एवं अभिनेता सह निर्माता जैकी भगनानी के साथ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को काफी प्यार से देखते नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस साल ही 21 फरवरी 2024 को शादी रचाई है। 
विज्ञापन

5 of 10
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी सभी फेस्टिवल बहुत धूमधाम से मनाती हैं। शिल्पा शेट्टी की करवा चौथ काफी चर्चा में रहती है। वो हर बार पति राज कुंद्रा के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार भी उन्होंने करवा चौथ के मौके पर अपनी प्यारी तस्वीरें साझा की है। इनमें वो पति राज कुंद्रा के साथ ये पर्व मनाती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम @officialraveenatandon
रवीना टंडन अपने समय की बेहद मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। आज, करवा चौथ को लेकर वो भी काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस पर्व से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें पूजा का सामान भी नजर आ रहा है। पारंपरिक ड्रेस में रवीना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
मौनी रॉय- सूरज - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
मौनी रॉय टीवी की बड़ी अभिनेत्री हैं। टीवी के अलावा फिल्मों में भी वह अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। आज करवा चौथ के मौके पर उन्होंने ने भी अपने पति के लंबे आयु के लिए व्रत रखा। 
Kriti-Pulkit: कृति खरबंदा ने शादी के बाद मनाया पहला करवा चौथ, चांद का दीदार कर पुलकित के साथ दिए रोमांटिक पोज

8 of 10
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान दोनों पति-पत्नी ने साथ में एक प्यारी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में मीरा अपने हाथों की मेहंदी दर्शाती नजर आ रही हैं। 
श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे ने अपनी खूबसूरती से लूटी महफिल

9 of 10
पुलकित- कृति - फोटो : इंस्टाग्राम @kriti.kharbanda
बॉलीवुड के एक और स्टार कपल पुलकित और कृति खरबंदा ने करवा चौथ पर्व की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों पति-पत्नी काफी प्यारे नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में पुलकित अपनी पत्नी को चूड़ी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।
'वेट्टैयन' ने उठाया रविवार की छुट्टी का फायदा, 11वें दिन की इतनी कमाई
विज्ञापन

10 of 10
ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @ tahirakashyap
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी अपने पति के लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का पर्व किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों की मेंहदी दिखाती नजर आईं। 
वीकएंड पर पटरी पर आई 'देवरा' की गाड़ी, 24वें दिन की इतनी कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें