एंटरटेनमेंट से जुड़ा एक चमकता सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। आज एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन के निधन की खबर मिली। साथ ही टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से जुड़ा भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस शो में बिल गेट्स नजर आएंगे? इस खबर में कितनी सच्चाई है? इसके अलावा और कौन सी खबरें आज चर्चा में रहीं? पढ़िए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
स्मृति ईरानी और बिल गेट्स
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे बिल गेट्स
पहली बार बिल गेट्स किसी भारतीय टीवी शो में नजर आने वाले हैं। खबर है कि वह एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे। इसे लेकर शो का का हर कलाकार बेहद उत्साहित है। टीवी शो की मुख्य अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है। बिल गेट्स इससे पहले अमेरिकी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में भी नजर आ चुके हैं।
सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का निधन
एक्टर असरानी के निधन के दुख से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। एक्टर-सिंगर ऋषभ शेट्टी नहीं रहे। बुधवार 22 अक्तूबर को दिल्ली में ऋषभ का निधन हो गया। कथित तौर पर उनका निधन हार्ट अटैक के बाद हुआ है। ऋषभ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते थे। उनके निधन से परिवार बुरी तरह से टूट चुका है।
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने की सगाई
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने सगाई कर ली है। आज बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ पवित्रा की लव लाइफ एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है। इस सगाई से पहले कई सेलेब्स के साथ पवित्रा के प्यार के चर्चे रहे हैं। जिसमें एजाज खान का नाम भी शामिल रहा है।
लकी अली ने जावेद अख्तर पर कसा तंज
हाल ही में जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे पर बात कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बातचीत के दौरान वह धार्मिक सहिष्णुता को लेकर भी बात करते हैं। इस दौरान वह हिंदुओं से ‘मुसलमानों की तरह न बनने’ का आग्रह करते हैं। इसी बात ने सोशल मीडिया पर कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस बात को लेकर एक ट्विटर यूजर्स ने पोस्ट साझा की, जिस पर लकी अली ने जावेद अख्तर पर तंज कस दिया।
एक्ट्रेस प्रिया मलिक दिवाली पर हुईं हादसे की शिकार
'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक दिवाली के मौके पर हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में वे बाल-बाल बची हैं। अभिनेत्री के कपड़ों और बालों में आग लग गई थी। हादसे की आपबीती प्रिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रिया मलिक ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब वे दिवाली सेलिब्रेट करते हुए फोटोज क्लिक करा रही थीं। हालांकि, उनके पिता ने तत्परता दिखाई और उन्हें बचा लिया, वरना हादसा गंभीर रूप ले सकता था।