फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Chaurasia: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में खत्म हुआ दीपक चौरसिया का सफर, शो से हुए बाहर

Sun, 21 Jul 2024 11:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी 3 से हर हफ्ते एक प्रतिभागी को बेघर किया जाता है। पिछली बार चंद्रिका को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस बार दीपक चौरसिया का सफर बिग बॉस के घर में खत्म हो गया है।
विज्ञापन
दीपक चौरसिया - फोटो : इंस्टाग्राम @deepakchaurasia28
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी 3 का शानदार सफर जारी है। इस शो को शुरू हुए महीनाभर हो चुका है और अब तक छह प्रतिभागियों को घर से बेदखल किया गया है। पिछली बार वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को घर से बेघर किया गया था। इस बार वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया का सफर बिग बॉस के घर में समाप्त हो गया है। 

विज्ञापन

Janhvi Kapoor: 'अपने आप को इतना महत्व...,' स्टारकिड्स की ट्रोलिंग पर जान्हवी कपूर की दो टूक

निष्पक्ष होकर खेले वरिष्ठ पत्रकार
बिग बॉस के घर में दीपक चौरसिया सबसे वरिष्ठ सदस्य के रूप में जुड़े। वह निष्पक्ष होकर शो में खेले। हालांकि, शो में कुछ प्रतियोगियों का ऐसा मानना रहा कि दीपक चौरसिया ने खेल में बहुत योगदान नहीं दिया। वे यह भी चर्चा करते देखे गए कि कैसे बिग बॉस को दीपक को खेल में शामिल करने के लिए समाचार बहस और बुलेटिन जैसी विशेष गतिविधियों का आयोजन करना पड़ा। 
विज्ञापन



चोट की वजह से बिस्तर पर गुजरा अधिकांश समय
दरअसल, चोट की वजह से दीपक काफी प्रभावित रहे और अधिकांश समय उन्हें शो में बिस्तर पर आराम करना पड़ा। हालांकि, घरवालों का एक खास वर्ग ऐसा भी था, जिसे लगा कि दीपक उस बिस्तर पर लेटकर पूरे घर को चला रहे थे, उन्हें 'मास्टरमाइंड' भी कहा गया।
विज्ञापन

Kiran Rao: आमिर खान के साथ तलाक के बाद बेहद खुश हुई थीं किरण राव, बोलीं- मुझे कतई अकेलापन महसूस नहीं हुआ

सभी के साथ रहा अच्छा तालमेल
प्रतिभागी दीपक चौरसिया ने बिग बॉस के घर में अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर कई बातें साझा कीं। लेकिन वह अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में बिना सेंसर किए जाने का अपना वादा पूरा नहीं कर पाए। घर के अंदर दीपक चौरसिया की सबसे बड़ी लड़ाई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख के साथ हुई थी। उनके अलावा, बिग बॉस शो में सभी के साथ उनका अच्छा तालमेल था।
Aamir Khan: दिवाली पर होगा ट्रिपल धमाका! 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' से भिड़ेगी आमिर खान की यह फिल्म?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें