बिग बॉस ओटीटी 3 शो जब से शुरू हुआ है तब से किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बना हुआ है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में आए दिन किसी न किसी प्रतियोगी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। अब हाल ही में, सना मकबूल और सना सुल्तान के बीच भी कैट फाइट देखने को मिली है। इस लड़ाई में सना मकबूल का कहना है कि सना सुल्तान उनसे जलती हैं।