फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: अनिल कपूर के आने से बदल जाएगा सबकुछ, निर्माताओं ने जारी किया बिग बॉस ओटीटी 3 का नया वीडियो

Mon, 10 Jun 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का 21 जून से शुरू होने वाला है। निर्माताओं ने जब से शो के शुरू होने की तारीख की घोषणा की है तभी से यह लगातार चर्चा में है। इसका एक मुख्य कारण शो के होस्ट का बदला जाना भी है। इस बार इस शो की मेजबानी सलमान खान नहीं,  बल्कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर करेंगे। दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए शो के निर्माता लगातार प्रोमो वीडियो साझा कर रहे हैं। 
Smilie Suri: स्माइली का छलका दर्द, बोलीं- पूजा के कहने पर भट्ट साहब ने 'कलयुग' के बाद मुझे कास्ट नहीं किया
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच मेकर्स ने अनिल कपूर का एक और नया प्रचार वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेता भीड़ के बीच नजर आते हैं। भीड़ में लोग अलग-अलग मुखौटे पहने हुए हैं। वहीं, प्रोमो में अनिल कपूर अपनी जीवन यात्रा का वर्णन करते हुए नजर आते हैं। जियो सिनेमा की ओर से किए गए पोस्ट में वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा...एके के आने से अब सबकुछ बदलेगा। इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइए।"
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
 इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक फैन ने लिखा, “ इसमें विशाल पांडे, सना मकबूल, साई केतन, सना सुल्तान और सोनम खान प्रतिभागी हैं।” दूसरे ने लिखा, “वाह, अब इंतजार नहीं हो रहा।” इसके अलावा और भी कई लोग इस पोस्ट पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
मेकर्स ने जब घोषणा की कि सलमान खान की जगह अनिल कपूर इस शो के तीसरे सीजन को होस्ट करेंगे तो सभी हैरान रह गए। बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर 21 जून से जियो सिनेमा प्रीमियम पर होगा। रियलिटी शो की मेजबानी के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम की तरह हैं। हम दोनों दिल से जवान हैं। लोग अक्सर मजाक में कहते हैं कि मैं रिवर्स एजिंग कर रहा हूं, लेकिन बिग बॉस वाकई कालातीत है। यह कुछ हद तक स्कूल वापस जाने जैसा लगता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर ने आगे कहा, "मैंने अब तक सभी प्रोजेक्ट्स को हमेशा ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ पूरा किया है। बिग बॉस के लिए मैं दस गुना ऊर्जा बढ़ाने जा रहा हूं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अनिल कपूर सावि में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे भी दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा थ्रिलर ड्रामा के साथ रोमांस-कॉमेडी का मजा, जुनैद-अवनीत का चलेगा जादू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें