फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'वो मेरा मुकद्दर नहीं छीन सकते', शो से रातोंरात बाहर किए जाने पर बोले शहजादा धामी, हुए भावुक

Mon, 07 Oct 2024 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम @rajan.shahi.543
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हो गया है। शो में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से रातों रात बाहर निकाले जाने वाले अभिनेता शहजादा धामी ने भी भाग लिया है। शो में भाईजान ने उनका काफी अच्छे से स्वागत भी किया था। हालांकि, 'बिग बॉस 18 'में आते ही अभिनेता ने अपने तीखे शब्दों से शो अपने पिछले शो के मेकर्स पर वार करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम
शहजादा धामी ने 'बिग बॉस 18' के मंच पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही, शो के निर्देशकों और बहुत कुछ के बारे में चौंकाने वाले दावे किए हैं। जब होस्ट सलमान खान ने शहजादा से पूछा कि उनके पिछले शो में उनके साथ क्या हुआ था, तो अभिनेता ने याद किया कि कैसे एक दिन उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 उन्होंने कहा कि निर्माता उनसे शो तो छीन सकते हैं, लेकिन उनकी किस्मत नहीं। शहजादा ने कहा, "वो मुझसे एक शो छीन सकता है, मेरा मुक्कदर नहीं।" इसके अलावा, शो से निकाले जाने के बाद होस्ट सलमान खान के बारे में बात करते हुए शहजादा ने कई घटनाओं को याद किया, जब उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्देशकों, निर्माता राजन शाही और शो की प्रोडक्शन टीम ने अपमानित किया था।

4 of 5
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम @the__shehzadaaa
शहजादा धामी की शिकायत सुनकर सलमान खान ने शो के बारे में सवाल किया और पूछा, "ये शो अब तक चल रहा है क्या? कौन हैं ये लोग?" शहजादा की बात सुनकर अविनाश ने बीच में ही बात काटते हुए सलमान से कहा कि उन्होंने भी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है और उनका मानना है कि प्रोडक्शन हाउस और शो के निर्माता बहुत ही प्रोफेशनल लोग हैं और युवा होने के नाते वे भी गलतियां कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम @the__shehzadaaa
इसके बाद सलमान ने शहजादा से कहा कि वह अपनी पिछली गलतियों को ध्यान में रखें और जो कुछ भी हुआ है उसे भूलकर आगे बढ़ें। शहजादा धामी की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में लोगों का मानना है कि वह अपनी छवि साफ करने के लिए बिग बॉस 18 का हिस्सा बने हैं।

Adnan Sami Mother Passes Away: अदनान सामी की मां का हुआ निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें