फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss15: अभिजीत बिचुकले पर भड़कीं नेहा भसीन, सलमान के सामने जूते से मारने की दी धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 09 Jan 2022 03:21 PM IST
विशाल तिवारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नेहा भसीन औऱ अभिजीत में हुई तीखी बहस। - फोटो : Social Media
कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो "बिग बॉस 15" अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस बार का 'वीकेंड का वार' कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। हाल ही में आए प्रोमो के मुताबिक रविवार को बिग बॉस के घर में कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स अपने फेवरेट सदस्य को सपोर्ट करते हुए नजर आऐंगे। इस दौरान नेहा भसीन और अभिजीत के बीच जमकर लड़ाई होती है। 
विज्ञापन

2 of 4
नेहा भसीन और अभिजीत बिचुकले - फोटो : Social Media
अभिजीत पर बरसती दिखीं नेहा भसीन
इस प्रोमो वीडीयो में नेहा भसीन बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिजीत को घर में उनके बर्ताव को लेकर फटकार लगाती हैं। नेहा ने कहा, "अगर पैर की जूती बोलोगे तो अंदर आकर जूते से ही मारूंगी"। यह सुनते ही अभिजीत ने जवाब में कहा, "अगर ये किया तो मेरी भाभी तुझे टकला कर देंगी।" ऐसा स्टेटमेंट देकर उन्होंने न केवल नेहा को बल्की सलमान को भी अचमभे में डाल दिया।  
 

 
विज्ञापन

3 of 4
कश्मीरा शाह और करण कुंद्रा। - फोटो : Social Media
करण के लिए भी भारी रहा यह रविवार
इस हफ्ते सलमान खान करण कुंद्रा को डांटते हुए नजर आएंगे। तेजस्वी को सपोर्ट करते हुए कश्मीरा शाह ने करण की बैंड बजाई। उन्होंने कहा, "तुम तेजस्वी से कितनी बदतमीजी से बात करते हो। करण तुम टॉप पांच में आना भी डिजर्व नहीं करते।" उन्होंने तेजस्वी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करने की सलाह तक दे डाली।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने भी लगाई करण की क्लास 
कश्मीरा शाह से पहले करण को सलमान खान ने खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने करण को एक टास्क के दौरान शमिता, तेजस्वी और निशांत की मदद न करने के लिए फटकार लगाई। सलमान उन्हें ये कहते नजर आए कि तुम लाइफ में किसी के लिए स्टैंड लेना नहीं चाहते हो या फिर तुम्हे स्टैंड लेना आता ही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें