फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTS Squad: बीटीएस स्कवॉड के आरएम और जिन ने दी कोरोना को मात, क्वारंटाइन से मिली मुक्ति

Tue, 04 Jan 2022 01:26 PM IST
विशाल तिवारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीटीएस बैंड के दो सदस्य आरएम और जिन ने कोरोना को हरा दिया है। अब वे वापस अपने सामान्य रुटीन पर लौट सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बीटीएस बैंड के आरएम और जिन। - फोटो : Social Media
कोरियन पॉप बैंड, बीटीएस के दो सदस्य आरएम और जिन कोरोना से पूरी तरह से उबर चुके हैं। साउथ कोरियन म्यूजिक एजेंसी 'बिगहिट म्यूजिक' ने आज ही यह घोषणा की कि 25 दिसंबर को वायरस की चपेट में आए आरएम और जिन अब ठीक हैं। उन्हें अब क्वारंटाइन का पालन नहीं करना होगा।
विज्ञापन

2 of 5
बीटीएस बैंड
बिगहिट म्यूजिक एजेंसी ने फैन कम्युनिटी फोरम वेवर्स पर साझा किए गए बयान में कहा, "आरएम और जिन पिछले दस दिनों से घर पर इलाज करवा रहे थे। अब वे अपना हर दिन का कामकाज शुरू करने के लिए एकदम ठीक हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
बीटीएस बैंड के सदस्य।
फैंस को किया धन्यवाद
म्यूजिक एजेंसी ने कहा, "हम उन सभी फैंस को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने कलाकारों की सेहत के लिए चिंता दिखाई और उनके लिए प्रार्थना भी की। हम कलाकारों के स्वास्थ्य को हमेशा प्राथमिकता देंगे। हम कोविड-19 के सारे नियमों का भी पूरी सतर्कता से पालन करेंगे।"

4 of 5
सुगा। - फोटो : Social Media
सुगा भी दे चुकी हैं कोरोना को मात
बैंड की सदस्य सुगा, आरएम और जिन से एक दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव आए थे। उन्हें सोमवार को कोविड-19 से उबरने के बाद क्वारंटाइन से मुक्त किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीटीएस ग्रुप। - फोटो : Social Media
रेस्ट की घोषणा कर चुका था बैंड
बीटीएस ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में दिसंबर के महीने में लगातार चार इन-पर्सन कॉन्सर्ट किए थे। उन्होंने इसके बाद घोषणा की थी, "हम थोड़े दिनों तक रेस्ट करना चाहते हैं, जिससे हमारे ग्रुप में रचनात्मक ऊर्जा बढ़े और हम रिर्चाज हो पाएं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें