मोनालिसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, 'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद आपने भोजपुरी फिल्मों में काम करना कम कर दिया?
बिग बॉस से बाहर आने के बाद एक अलग ही पहचान और नाम हो गया। लोग मुझे और ज्यादा पसंद करने लगे। रीजनल जोन से निकल कर मैं पूरे हिंदुस्तान में फेमस हो गई, नेशनल स्टार बन गई। आज विदेश भी जाती हूं तो लोग मेरे नाम से मुझे जानते हैं। ऐसा नहीं कि अब भोजपुरी फिल्में नहीं करना चाहती हूं, लेकिन कुछ दमदार ऑफर आएं और पैसे अच्छे मिले तो जरूर करूंगी। वैसे भी बिग बॉस से बाहर आने के बाद मैं सीरियल में काफी व्यस्त हो गई। बिग बॉस सीजन 10 के बाद 'नच बलिए सीजन 8', 'कॉमेडी दंगल', 'नजर', 'दिव्य दृष्टि', 'किचन चैंपियन', 'नजर 2', 'नमक इस्क का', 'अनकही दास्तान-नजर' जैसे कई शो के अलावा अब 'बेकाबू' कर रही हूं।