फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: मैं कश्मीर में था, हीरोइन इंडिया में थी, बातों ही बातों में ये क्या बोल गए खेसारी

Fri, 15 Dec 2023 04:46 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रंग दे बसंती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर भारत का हमेशा ही अभिन्न अंग रहा है और आगे भी रहेगा। कुछ कश्मीरी ऐसे भी हैं जो कश्मीर को भारत का हिस्सा ना मानकर अलग देश मानते हैं। लेकिन, भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का कश्मीर को अलग देश मानना चौकाने वाली बात है। भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' के दूसरे लुक के आउट होने की उपलक्ष में आयोजित पार्टी के दौरान खेसारी लाल यादव ने कश्मीर को दूसरा देश बता दिया।

विज्ञापन

2 of 5
रंग दे बसंती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में गुरुवार की शाम खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती' का दूसरा लुक जारी हुआ। इस अवसर पर खेसारी लाल यादव ने फिल्म में अपने काम करने के अनुभव शेयर किए। खेसारी लाल यादव ने कहा, 'कश्मीर में माइनस एक डिग्री तापमान में बिना कपड़े पहनकर शूटिंग करना बहुत मुश्किल था। लेकिन जीवन में जो चीजें मुश्किल होती हैं, उसका आउटपुट थोड़ा बेहतर होता है। दर्द से निकलने के बाद दर्द का अहसास होता है।'

विज्ञापन

3 of 5
रंग दे बसंती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव के साथ दो नायिकाएं रति पांडे और डायना खान काम कर रही है। सनी देओल की फिल्म 'घायल वंस अगेन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री डायना खान की यह पहली भोजपुरी फिल्म है। खेसारी लाल यादव ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, 'रति पांडे कश्मीर में शूटिंग के दौरान थी। उन्होंने देखा है कि कितनी मुश्किल से हमने वहां शूटिंग की।' पास ही खड़ी डायना खान की तरह इशारा करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘इनको नहीं पता होगा, क्योंकि इनकी शूटिंग तो इंडिया में थी। यह तो कश्मीर में नहीं थी।'

4 of 5
रंग दे बसंती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बातों ही बातों में खेसारी लाल यादव  को अहसास हो गया कि उनकी जुबान फिसल गई। और, उन्होंने हंसते  हुए बात टालने की कोशिश की। खेसारी लाल यादव ने कहा, 'हां डायना खान तो कश्मीर में नहीं थी। इसलिए इनको वहां की शूटिंग का अनुभव कैसे होगा ? वहां इतनी ठंड थी कि बहुत सारे स्पॉट ब्वॉय शूटिंग छोड़कर भाग गए।'  'रंग दे बसंती'  में खेसारी लाल यादव के बेटे ऋषभ यादव ने खेसारी लाल यादव के बचपन का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंग दे बसंती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खेसारी लाल यादव से जब यह पूछा गया कि आगे चलकर क्या उनका बेटा भी एक्टर बनेगा ? खेसारी लाल यादव ने कहा, 'यह उस पर निर्भर करता है कि वह क्या बनाना चाहता है। मेरा मानना है कि जिंदगी में अपने सपनों को बच्चों पर मत थोपिए। उनको जो करना है, वह करेंगे और खुद ही अपना रास्ता निकाल लेंगे। मेरे पिता जी ने मुझसे लिट्टी चोखा बेचवाया। लेकिन मुझे कुछ और बनाना था और बन गया।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें