दुबई में बीती शाम हुए 'इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स' में जैकलीन फर्नांडीस झूमकर नाचीं। प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर आने के बाद से जैकलीन का हिंदी सिनेमा में करियर करीब करीब हाशिये पर पहुंच चुका है, इसके बावजूद दुबई में मौजूद हिंदी व भोजपुरी भाषियों ने जैकलीन के ठुमकों के खूब मजे लिए। और, यही नहीं हिंदी सिनेमा के गुजरे जमाने के हीरो नंबर वन रहे गोविंदा को भी लोगों ने इस दौरान खूब सिर आंखों पर बिठाया।