फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं ये हसीनाएं, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Tue, 14 Mar 2023 11:14 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्वेता तिवारी,राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की दुनिया में भोजपुरी इंडस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। लोग भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी गानों के दीवाने हैं। इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर खूबसूरत हसीनाएं हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती थीं, लेकिन अब उन्होंने कुछ कारणों से भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। काफी समय से ये हसीनाएं पर्दे पर नजर नहीं आईं।

विज्ञापन

2 of 6
सहर अफशा - फोटो : सोशल मीडिया

सहर अफशा

एक्ट्रेस सहर अफशा भोजपुरी की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन अभिनेत्री काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों और गानों में दमदार एक्टिंग की। सहर ने अपने धर्म की वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

3 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram
श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भोजपुरी की जानी- मानी अदाकारा हैं। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन एक्ट्रेस काफी अरसे से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। दरअसल, कम पैसा मिलने की वजह से अभिनेत्री ने इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

4 of 6
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी सावंत

'ड्रामा क्वीन' यानी राखी सावंत कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अभिनेत्री काफी समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। राखी की इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की वजह पता नहीं लग पाई है। 

विज्ञापन

5 of 6
सीमा सिंह - फोटो : Social Media

सीमा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह आइटम क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड फिगर से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात दे दी थी, लेकिन सीमा काफी समय से किसी भी फिल्म या गाने में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : instagram

रश्मि देसाई

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं, लेकिन जब रश्मि का करियर पीक पर चल रहा था, तब उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। बता दें रश्मि 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कई हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें