फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DFO First Look: सासाराम हत्याकांड पर बनी फिल्म 'डीएफओ' का फर्स्टलुक जारी, आईएफएस अधिकारी की भूमिका में दिखे यश

Fri, 10 Nov 2023 03:19 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
डीएफओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी सिनेमा में भी अब सत्य घटनाओं पर फिल्में बनने लगी हैं। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम बहुचर्चित हत्याकांड पर भोजपुरी फिल्म 'डीएफओ' का फर्स्ट लुक आज मेकर ने जारी किया। इसमें अभिनेता यश कुमार मिश्रा आईएफएस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डीएफओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी फिल्म 'डीएफओ' बिहार के रोहतास जिले के सासाराम बहुचर्चित हत्याकांड पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म की कहानी डिवीजन फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) संजय सिंह हत्या पर आधरित है, जिनकी साल 2002 में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। संजय सिंह की छवि बहुत ही ईमानदार अधिकारी की रही है, उनके नाम से नक्सलियों के बीच दहशत थी।
Tiger 3: टाइगर फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों से कितनी आगे निकलेगी 'टाइगर 3'? क्या कहते हैं आंकड़े जानें
विज्ञापन

3 of 5
यश कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'डीएफओ' में आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे भोजपुरी अभिनेता यश कुमार मिश्रा कहते हैं, 'इस फिल्म के लिए मुझे बहुत तैयारी करनी पड़ी। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि भोजपुरी सिनेमा में मुझे अलग अलग विषय पर काम करने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म में मुझे काम करना इसलिए चुनौतीपूर्ण लगा क्योंकि यह फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है।  ऐसी फिल्में जब दर्शक देखते है तो उनके दिमाग में सत्य घटना भी कहीं न कहीं दिमाग में होता है, इसलिए आप कुछ भी नहीं दिखा सकते हैं।'
Salman Khan Movies: 'टाइगर 3' से पहले सलमान की ये फिल्में दिवाली पर हुईं रिलीज, किसने किया धमाका? जानें

4 of 5
यश कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे अजय सिंह कहते हैं, 'यह फिल्म अपने बिहार की माटी की है और इससे बिहार के लोग कनेक्ट कर पाएंगे। फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है जो दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करेगी, लेकिन अभी उसके बारे में बात करना सही नहीं होगा।इतना जरूर कहना चाहूंगा कि ऐसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा के इतिहास  एक ट्रेंड सेट करती हैं।'
Ishaan Khatter: ‘पिप्पा’ को मिली तारीफ ने ईशान को बनाया ओटीटी स्टार, बड़े परदे पर कब मिलेगा मौका, पढ़िए यहां..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यश कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक समय में बिहार का रोहतास जिला नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। अभी इस तरह की घटनाएं यहां पर नहीं होती। यह फिल्म ना सिर्फ डीएफओ संजय सिंह हत्या पर आधरित है। बल्कि उस दौर के बाकी नक्सली घटनाओं पर प्रकाश डालेगी। इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा के अलावा फलक खान,देव सिंह, सोनू पांडे, पूजा गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, पूजा पांडे, वीरेंद्र झा, अभिषेक सिंह, साइना और हमीद राज की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Tiger 3: 'टाइगर- 3' के इस सीन को करने में छूट गए थे सलमान खान के पसीने, बोले- बगैर योजना के फिल्माया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें