भोजपुरी फिल्म उद्योग में पहली बार म्यूजिक अवॉर्ड का आयोजन होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आगामी 28 जनवरी को भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों के साथ हिंदी सिनेमा के भी सितारे शिरकत करेंगे। इस दौरान भोजपुरी संगीत से जुड़े हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।