फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: सोशल मीडिया यूजर्स पर छाया भोजपुरी गानों का खुमार, फैंस से लेकर सेलेब्रिटी भी बनाते हैं इन पर रील्स

Tue, 04 Apr 2023 11:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी गाने - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी सेलेब्स और उनकी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गाने भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। भोजपुरी गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगते हैं। वह गाने इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि इन गानों का क्रेज इंस्टाग्राम पर भी देखने को मिलता है। यूजर्स भोजपुरी के कई गानों पर रील्स बनाकर अपलोड करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मिनी वीडियो और रील्स बनाना एक ट्रेंड बन चुका है। आम इंसान से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक रील्स बनाकर अपलोड करते हैं और इसके लिए वह भोजपुरी गाने चुनते हैं। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी गानों के बारे में, जिन पर सबसे ज्यादा रील्स बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पतली कमरिया मोरी - फोटो : Social media
पतली कमरिया मोरी

जब भी आप अपना इंस्टाग्राम या यूट्यूब खोलते होंगे तो सामने 'पतली कमरिया मोरी' गाने पर कई वीडियोज और रील्स आपको मिलते होंगे। भोजपुरी का यह गाना रील्स के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। देश में ही नहीं बल्कि, विदेश में भी लोग इस गाने पर रील्स बनाते हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली पॉल अपनी बहन नीमा पॉल के साथ इस गाने पर रील वीडियो बना चुके हैं। 'कमरिया' गाना भोजपुरी गायक अंजू और राज कुश्मि ने गाया है।

NTR 30: सैफ अली खान ने 'एनटीआर 30' से किया किनारा, विलेन की भूमिका में नहीं आएंगे नजर
विज्ञापन

3 of 5
रजऊ के राज में लाज कईसन - फोटो : Social media
रजऊ के राज में लाज कईसन
भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह के गाने भी इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। उन्हीं का एक गाना है 'रजऊ के राज में लाज कईसन', जिसका अर्थ है कि एक पत्नी अपने पति के राज में जी रही है और अपनी मर्जी से सब कुछ करने के लिए आजाद है। इस गाने पर कई लोग इंस्टाग्राम पर रील्स बना चुके हैं, जिन्हें लाखों-करोड़ों व्यूज भी मिलते हैं।

Priyanka Chopra: अब मैं जहां हूं वहां मुझे किसी का डर नहीं, अब मैं हर बात खुलकर बोल सकती हूं

4 of 5
जवानी क्या अचार डालोगी - फोटो : Social media
जवानी क्या अचार डालोगी

नीलकमल सिंह का गाना 'जवानी क्या अचार डालोगी' आजकल इंटरनेट पर ट्रेंड बना हुआ है। यूजर्स से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक इस गाने पर रील्स बना चुके हैं। केवल भोजपुरी अभिनेत्रियां ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस पर रील्स बना चुकी हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने भी इस गाने पर रील वीडियो बना कर अपलोड किया था।

Apurva Asrani: प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आए अपूर्व असरानी, बोले- हिट फिल्मों के बाद भी उन्हें किया इग्नोर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलाब जईसन खिलल बाड़ू - फोटो : Social media
गुलाब जईसन खिलल बाड़ू

इस लिस्ट में अगला गाना है 'गुलाब जईसन खिलल बाड़ू' नीलकमल सिंह ने इस गाने को गाया है। यह गाना भी देश-विदेश में छाया हुआ है। लगातार लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। खासकर प्रेमी-प्रेमिका के द्वारा इस गाने पर रील्स बनाए जाते हैं, जिसे यूजर्स खूब पसंद करते हैं।

Sona Mohapatra: सोना महापात्रा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- काश इनकी जगह श्रेया परफॉर्म करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें