रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन बोले, 'हम 13 साल से दुश्मन थे। हम एक ही मंच कभी भी साझा नहीं करते थे। अगर हम दोनों में से किसी को पता चल जाता था कि एक उस दिशा से आ रहा है, तो दूसरा दूसरी दिशा में चला जाया करता था।' उन्होंने आप की अदालत में याद किया। रवि ने कहा कि जब से मनोज स्टार बने हैं, उनके आसपास बहुत सारे लोग होते थे, जो उनकी हां में हां मिलाया करते थे। इतना ही नहीं ये लोग उनसे झूठ भी बोला करते थे। वह बोले, 'लोग उनसे झूठ बोलते थे। उसके चारों ओर बहुत सारे लोग थे।'