फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Villains: इन खलनायकों से थर-थर कांपती है इंडस्ट्री, हीरो पर भी भारी पड़ती है इनकी गुंडई

Sat, 31 Dec 2022 02:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी फिल्मों के खलनायक - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ साथ दर्शक फिल्मों में खलनायकों को भी खूब प्यार देते हैं। फिल्म में हीरो के किरदार को दमदार बनाने के लिए खलनायक का अहम रोल होता है। बॉलीवुड में तो अमरीश पुरी, डैनी प्रेम चोपड़ा, अजीत, अमजद खान और गुलशन ग्रोवर जैसे कई दिग्गज अभिनेता अपने खलनायक के किरदार के लिए मशहूर हैं, लेकिन भोजपुरी में भी कई ऐसे अभिनेता हैं, जो खलनायक के किरदार को फिल्मों में बखूबी अदा करते हैं और खतरनाक विलेन के रूप में बॉलीवुड अभिनेताओं को भी मात देते हैं। चलिए जानते हैं भोजपुरी के उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने अपनी गुंडई से दर्शकों का दिल जीत लिया है...
विज्ञापन

2 of 6
अवधेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अवधेश मिश्रा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी अभिनेता अवधेश मिश्रा का आता है। जब भी भोजपुरी फिल्मों के खलनायकों की बात होती है तो अवधेश का नाम सबसे पहले लिया जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी खलनायकी से दर्शकों का दिल जीता है। अवधेश की दमदार अदाकारी को देखने के बाद दर्शक दीवाने हो जाते हैं। कई फिल्मों में तो वह हीरो पर भी भारी पड़ते हुए नजर आए हैं। हालांकि, अवधेश मिश्रा ने कई पारिवारिक फिल्मों में नायक का किरदार भी निभाया है, बावजूद इसके लोग उनकी खलनायक की छवि को नहीं भूलते हैं। फिल्मों में दमदार नेगेटिव रोल उनकी खास पहचान है।

Katrina Kaif: अकेले-अकेले जंगल के नजारों का लुत्फ उठा रहीं कटरीना, फैंस ने पूछा- विक्की को कहां छोड़ दिया..
विज्ञापन

3 of 6
सुशील सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सुशील सिंह
इस लिस्ट में दूसरा नंबर भोजपुरी अभिनेता  सुशील सिंह का है। सुशील भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने विलन हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में सुशील ने विलेन का किरदार निभाया है। उनकी खलनायकी के आगे हीरो की पानी मांगते नजर आते हैं। सुशील की कद काठी और उनकी दमदार आवाज फिल्म में खलनायक के किरदार में चार चांद लगा देती है। खलनायकी के मामले में वह बॉलीवुड के स्टार्स को भी पीछे छोड़ देते हैं।

Dara Singh: दारा सिंह ने 'रामायण के हनुमान' बनकर पाई प्रसिद्धि, दो शादियों के अलावा मुमताज संग जुड़ा था नाम

4 of 6
प्रेम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम दुबे
भोजपुरी अभिनेता प्रेम दुबे का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। फिल्म को सुपरहिट साबित करवाने में इनके विलन के किरदार का भी अहम योगदान होता है। प्रेम बिल्कुल अपने नाम के विपरीत फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाते हैं। अपनी लंबी चौड़ी कद काठी और हंसमुख चेहरे से प्रेम भले ही देखने में प्यारे लगते हों, लेकिन जब वह विलेन का किरदार निभाने आते हैं तो हीरो तक उनसे डरने लगते हैं

Bigg Boss 16: 'तुम सबसे कमजोर खिलाड़ी...' सुंबुल से फिर भिड़े शालीन भनोट, 'इमली' ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

5 of 6
करन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
करन पांडे
जब भी भोजपुरी फिल्मों के दमदार खलनायकों की बात की जाती है तो करन पांडे का नाम भी लिया जाता है। वह फिल्मों में अपने दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। कई फिल्मों में उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया था, जिसे देख दर्शक भी हैरान हो गए थे। अपने खलनायक के किरदार से करन फिल्मों में हीरो को भी कड़ी टक्कर देते हैं।

Hindi vs Tamil: एयरपोर्ट पर फंसे 'रंग दे बसंती' स्टार के पैरेंट्स, सिद्धार्थ बोले- जानबूझकर हिंदी में की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमित शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
अमित शुक्ला
भोजपुरी फिल्मों के खलनायकों की बात हो और अमित शुक्ला का नाम छूट जाए? ऐसा हो ही नहीं सकता। फिल्मों में खलनायक के रूप में अमित दर्शकों के लिए डबल धमाका लेकर आते हैं। वह दर्शकों को हंसाते भी हैं और खतरनाक एक्शन भी करते हुए नजर हैं। अमित का डबल डोज वाला अंदाज सभी दर्शकों को पसंद आता है।

Muskan Jattana: उर्फी से टक्कर लेने को तैयार यह मॉडल, जानें कौन हैं मूस जट्टाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें