भोजपुरी सिनेमा के सितारे एक्टिंग, सिंगिंग और राजनीति तक में सक्रिय हैं। इंडस्ट्री का हर कलाकार अपने किरदार को शिद्दत से निभाता है। चाहे नायक हो या खलनायक ये अभिनेता अपने दमदार अभिनय से उस किरदार में जान फूंक देते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने पर्दे पर लड़की बनकर खूब वाहवाही बटोरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों से मिलवाने जा रहे हैं, जो लड़की बनकर पर्दे पर छाए और अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया।