रवि किशन {अयोध्या के श्रीराम}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
म्यूजिक वीडियो 'अयोध्या के श्रीराम' का निर्माण अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर भव्य निर्माण को लेकर किया गया है। एल्बम का निर्माण कर रहे निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा कहते हैं, 'इस गाने की शूटिंग की तैयारी काफी समय से चल रही थी। रवि किशन से जब इस म्यूजिक वीडियो के लिए बात की तो वह तुरंत तैयार हो गए। गाने का फिल्मांकन बहुत ही भव्य तरीके से हुआ, फिर विचार किया कि क्यों ना रवि किशन ही इस म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज भी दे, मेरे इस निवेदन को उन्होंने सहर्ष की स्वीकार कर लिया और आज हम गाने की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।'