फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: मौत से पहले ब्रेकअप पार्टी करने पहुंची थीं आकांक्षा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल

Fri, 07 Apr 2023 06:26 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akanksha Dubey - फोटो : social media
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की आत्महत्या मामले में आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उनसे पूछताछ जारी है। इस पूरे मामले में आकांक्षा की मां कई सवाल खड़े करती आ रही हैं। साथ ही उनके वकील ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Akanksha Dubey - फोटो : social media
आत्महत्या से पहले आकांक्षा ने की थी पार्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक वकील का कहना है कि उन्हें पुलिस ने जानकारी दी थी कि आकांक्षा ने आत्महत्या से पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की थी, जिसके लिए वह पब गई थीं। पब में जाकर एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ मिलकर ब्रेकअप पार्टी की थी, जिसका बिल 11 हजार रुपये था।  उन्होंने आगे बताया कि आकांक्षा ने पार्टी में कुछ भी नहीं खाया था और ना ही कुछ पिया था, ना ही किसी भी तरह का नशा किया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के पेट में कुछ ब्राउन रंग का पदार्थ पाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Akanksha Dubey - फोटो : social media
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल
इस पूरे मामले में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे का कहना है कि पुलिस ने कहा था कि उसने उस दिन पार्टी रखी थी और वहां पर खाना पीना हुआ था। आकांक्षा ने ड्रिंक भी किया था। साथ ही होटल मैनेजर ने बताया कि वह ड्रिंक करके आई थीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ की कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई केमिकल मिला है। साथ ही खाना भी पेट में नहीं मिला है। आकांक्षा के पेट में बस एक चीज मिली है, वह है भूरे रंग का कोई पदार्थ। 

4 of 5
Akanksha Dubey - फोटो : social media
मधु दुबे ने समर सिंह के लिए की फांसी की मांग
आपको बता दें कि एक्ट्रेस की मां ने आरोपी समर सिंह के लिए फांसी की मांग की है। मधु दुबे ने खुलासा किया है कि समर सिंह ने उनकी बेटी आकांक्षा पर कई बार हाथ उठाया था। उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी खुद आकांक्षा ने उन्हें दी थी। उन्होंने कहा कि जब भी काम के पैसे मांगती थी तो समर सिंह उसे मारता था। 

The Elephant Whisperers: मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर बोमन और बेली से मिलेंगे पीएम मोदी, ऐसी रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akanksha Dubey - फोटो : social media
26 मार्च को आकांक्षा ने की थी आत्महत्या
आपको बता दें कि 25 मार्च को आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगा ली थी। उस दौरान वह वाराणसी अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गई हुई थीं। 

Pushpa 2: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें