फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: खेसारी लाल की दीवानी है यह नेपाली लड़की, अभिनेता के नाम का टैटू गुदवाकर गले लगाकर खूब रोई

Fri, 20 Jan 2023 06:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने फैंस को अपना दीवाना बना देते हैं। खेसारी ने बीते वर्षों में दर्शकों का खूब दिल जीता है। खेसारी का अपना सरल अंदाज ही उनकी पहचान है। सोशल मीडिया पर अक्सर खेसारी अपने फैंस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में खेसारी और उनके फैन से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे ऐसा लग रहा है कि लड़की ने फैन होने की सारी सीमाओं को पार कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
खेसारी लाल यादव के फैंस के किस्से तो कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिलते ही हैं, लेकिन यह किस्सा बेहद खास है। दरअसल, हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव एक महिला को चुप करवाते नजर आ रहे हैं, लेकिन खेसारी लाल यादव को देख नेपाली महिला फूट-फूटकर रोने लगती है।

Bollywood: फिल्म के सेट पर देर से पहुंचने के लिए मशहूर हैं ये सितारे, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
बता दें कि महिला खेसारी की फैन है, जिसने खेसारी के नाम का टैटू भी गुदवाया हुआ है। वह महिला काफी रोते हुए कहती हैं, 'मैं आपको कैसे बताऊं कि मैं आपकी कितनी बड़ी फैन हूं। जब मैं आठ साल की थी तब से मैं आपको बहुत पसंद करती हूं। सोचा नहीं था कभी आपसे मिल भी पाऊंगी।' वीडियो में खेसारी उस महिला को 'मेरा बच्चा' कहकर चुप करवाते नजर आ रहे हैं।

Alia Bhatt: आलिया-रणबीर ने किया कटरीना कैफ को नजरअंदाज? यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल
विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
बता दें कि बीते दिनों खेसारी लाल यादव के एक दूसरे फैन का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह अभिनेता की शक्ल का टैटू सीने में गुदवाए नजर आ रहे थे। अपने फैंस की इन दीवानगी को देख खेसारी लाल यादव फूले नहीं समाते हैं। इससे यह पता चलता है कि बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी स्टार्स के फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के लिए कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें