फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor: बिग बॉस 16 में एंट्री लेंगी एकता कपूर, इस फिल्म के सीक्वल का करेंगी एलान

Wed, 18 Jan 2023 04:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एकता कपूर - फोटो : social media
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनका आगामी प्रोजेक्ट है। आपको बता दें कि साल 2010 में, एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी के इम्पैक्ट को दिखाया था। फिल्म का नाम था 'लव सेक्स और धोखा', जिसमें एमएमएस स्कैंडल, ऑनर किलिंग और स्टिंग ऑपरेशन सहित कुछ दिलचस्प विषयों को दिखाया गया था। अब खबर आ रही है कि एकता कपूर बिग बॉस में नजर आने वाली हैं और वहां वह इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा करने जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
एकता कपूर - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर बिग बॉस के आगामी एपिसोड का हिस्सा बनेंगी और अपनी और दिबाकर बैनर्जी बालाजी टेलीफिल्म्स की अगली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2'  की घोषणा करने के लिए बिग बॉस 16 के घर में एंट्री करेंगे। यह दर्शकों के लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं होने वाला है। 

Rakhi Sawant: राखी सावंत का हुआ मिसकैरेज! आदिल से शादी और मां की बीमारी के बाद अभिनेत्री ने किया एक और खुलासा
विज्ञापन

3 of 4
एकता कपूर - फोटो : social media
आपको बता दें कि बिग बॉस16  शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्माता इस अवसर को एक बढ़िया मार्केटिंग मूव के रूप में देख रहे हैं। इसमें कोई हैरानी की बात भी नहीं है क्योंकि एकता कपूर हमेशा से ही बड़े पैमाने पर मार्केट पर अपनी पकड़ रखने के लिए जानी जाती हैं और अब इस मौके का भी वह पूरी तरह से फायदा उठाना चाहती हैं।

Bhojpuri: भोजपुरी में गर्दा उड़ाने के बाद इन सितारों ने बॉलीवुड में ली धमाकेदार एंट्री, जानें इनकी हिट फिल्में
विज्ञापन

4 of 4
एकता कपूर - फोटो : social media
बता दें, 2010 में आई इस फिल्म से राजकुमार राव और नुसरत भरूचा जैसे कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। दो करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने 9.8 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था। अब देखना है कि जो कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें कितनी सच्चाई है, यह शो देखने के बाद ही पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें