सुप्रना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रना सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस सुप्रना सिंह का नाम शायद ही अब किसी को याद हो, मगर उनका चेहरा कोई नहीं भूल सकता। सुप्रना को भोजपुरी फिल्म 'लहरिया लूटा ए राजा जी' में देखा गया था। इसमें उन्होंने रवि किशन के क्रश की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस के लिए सुप्रना को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन पर्दे से अचानक गायब हो गईं। दरअसल, वह इन दिनों अपने पति और बच्चों के साथ सेटल हैं और पर्दे से दूर परिवार संभालने में व्यस्त हैं।