फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Seth: श्रुति सेठ ने एक ही शख्स से चार बार क्यों की थी शादी, क्या अभिनेत्री के साथ हुई थी कोई 'शरारत'?

Sun, 18 Dec 2022 07:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रुति सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
शरारत की जिया बन घर-घर मशहूर होने वाली एक्ट्रेस श्रुति सेठ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने कई शो में काम किया, लेकिन शरारत से मिली पहचान एकदम अलग है। 18 दिसंबर 1977 को मुंबई में जन्मी श्रुति की रील ही नहीं, रियल लाइफ भी बेहद फिल्मी है। अभिनेत्री एक नहीं, चार बार दुल्हन बनी हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी बता रहे हैं। आइए जानते हैं श्रुति और डायरेक्टर दानिश असलम की लव स्टोरी के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 4
दानिश असलम और श्रुति सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति सेठ ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई से की। उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके करियर को पहचान ‘शरारत’ शो से मिली। इस शो में उनके साथ दिवंगत अभिनेत्री फरीदा जलाल मुख्य भूमिका में थीं। कॉमेडी शो ‘शरारत’ फेम श्रुति ने बॉलीवुड में फिल्म ‘फना’ से कदम रखा था। इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात दानिश से हुई, जो फिल्म के निर्देशक कुणाल कोहली के असिस्टेंट थे।
विज्ञापन

3 of 4
दानिश असलम और श्रुति सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति ने 2010 में डायरेक्टर दानिश असलम से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दानिश और श्रुति की मुलाकात 'फना' के सेट पर हुई थी। उस समय दानिश कुणाल कोहली के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। उस वक्त दानिश चिल्ला-चिल्लाकर सेट पर लोगों को गाइड कर रहे थे। उनके पास खड़ी श्रुति ने पॉकेट में रखा माइक निकालकर देते हुए दानिश से कहा कि उनके पास माइक है। नौ दिन के शूट के दौरान दोनों के बीच दिन भर में मैसेज में बातचीत होती थी। दोनों को एक दूसरे का साथ बहुत अच्छा लगने लगा।
विज्ञापन

4 of 4
दानिश और श्रुति - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दोनों की लगातार बातें होने लगीं और करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। अलग धर्म के होने की वजह से माता- पिता को मनाना मुश्किल था, लेकिन काफी संघर्ष के बाद परिवार के लोग मान गए। इसके बाद दोनों ने गोवा में क्रिश्चन रिवाज से शादी की। दोनों ने पहले हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद मुस्लिम रिवाज से और बाद में कोर्ट मैरिज की। दानिश और श्रुति की शादी का सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इन तीन दिन में दोनों ने अलग-अलग तरीके से चार बार शादी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें