फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Actors Real Name: भोजपुरी सितारों ने शोहरत पाने के लिए बदले अपने नाम, फिर चमकी ऐसी किस्मत...

Tue, 23 Apr 2024 05:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेताओं ने अपने नाम बदले हैं। वो इसलिए क्योंकि नाम बदलने से रातों-रात बदल गई इन भोजपुरी सितारों की ऐसी किस्मत कि हर कोई हुआ इनका दीवाना।
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेताओं ने अपने नाम बदले हैं। वो इसलिए क्योंकि नाम बदलने से रातों-रात बदल गई इन भोजपुरी सितारों की ऐसी किस्मत कि हर कोई हुआ इनका दीवाना। भोजपुरी सिनेमा के सितारों को अब हर कोई जानने लगा है। इन सितारों को उनके ऑनस्क्रीन नाम से ही ज्यादा लोग पहचानते हैं और कुछ लोग तो उनके ऑन्स्क्रीन नाम को ही उनकी रियल नाम समझने की भूल कर बैठते हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी के बड़े-बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। प्रदीप पांडे, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, मोनालिसा, रानी चटर्जी यह सभी नाम इन सितारों के असली नाम नहीं हैं, बल्कि यह नाम इन्होंने फिल्मों में आने के बाद में रखे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रदीप पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रदीप पांडे
भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप पांडे का निकनेम चिंटू है, लेकिन वो हमेशा अपने नाम के आगे चिंटू लिखते हैं और फैंस भी उन्हें इसी नाम से जानते हैं। दरअसल, प्रदीप पांडे ने अपनी एक फिल्म में अपना निकनेम रख लिया और वो हिट हुई उसके बाद से उनका ऑनस्क्रीन नाम चिंटू ही रह गया। आज लोग उन्हें चींटू के नाम से ज्यादा पहचानते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के पॉपुलर अभिनेता रवि किशन ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इेतजार करते हैं। रवि किशन का असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना रवि किशन कर लिया था। 

4 of 6
दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के एक्शन और रोमांस पर फैंस सीटी और ताली बजाते हैं। इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में 'निरहुआ रिक्शावाला' नाम की फिल्म की। बस इसी फिल्म से अभिनेता का नाम निरहुआ पड़ गया। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। आज भी बहुत कम लोग जानते हैं कि दिनेश लाल यादव उनका असली नाम है।
विज्ञापन

5 of 6
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
मोनालिसा
साशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज और वीजियोज से सनसनी मचाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा है। भोजपुरी सिनेमा और हिंदी टीवी सीरियल से लोकप्रिय हुई मोनालिसा के लाखों फैंस हैं। मोनालिसा एक बंगाली अभिनेत्री हैं। उनका असली नाम अंतरा विश्वास है। फिल्मों में आने के बाद इनका नाम मोनालिसा पड़ा। अब उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी मोनालिसा के नाम से ही बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी चटर्जी
भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री रानी चटर्जी भी अपने वीडियोज और फोटोस सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। रानी चटर्जी ने करीब 250 फिल्मों में काम किया है। रानी को लाखों लोग पसंद करते हैं लेकिन यह नाम असली नहीं है। रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा शेख है।
Amitabh Bachchan Property: अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में खरीदी जमीन, करोड़ों की कीमत उड़ा देगी होश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें