Two Movies Releases On The Same Day: फिल्मी दुनिया में अक्सर निर्माता-निर्देशक और सितारे यह सोचते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म का किसी से क्लैश न हो। इससे बचने के तमाम तरीके अपनाते हैं। मगर, इसी इंडस्ट्री में कई ऐसे उदाहरण भी हैं, जब कुछ निर्देशकों, सितारों की दो फिल्में एक ही दिन या एक ही वीकएंड में रिलीज हुईं। जानिए
आज शुक्रवार 12 सितंबर को कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इन्हीं में 'हीर एक्सप्रेस' और 'एक चतुर नार' का नाम भी शामिल है। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों फिल्मों के निर्देशक एक ही हैं। जी हां, 'ओएमजी' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्में दे चुके निर्देशक उमेश शुक्ला ने ही 'हीर एक्सप्रेस' और 'एक चतुर नार' के निर्देशन की कमान संभाली है। उनसे पहले और भी कई निर्देशक और सितारों की फिल्में एक ही दिन दस्तक दे चुकी हैं। जानिए
विज्ञापन
2 of 9
दिल चाहता है-ये रास्ते हैं प्यार के
- फोटो : सोशल मीडिया
'दिल चाहता है' और 'ये रास्ते हैं प्यार के'
कलाकारः प्रीति जिंटा
साल 2001 की बात है। 'दिल चाहता है' और 'ये रास्ते हैं प्यार के' एक साथ 10 अगस्त को रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों में प्रीति जिंटा ने अहम भूमिका निभाई। 'दिल चाहता है' टिकट खिड़की पर औसत रही थी, मगर बाद में कल्ट फिल्म साबित हुई। वहीं, 'ये रास्ते हैं प्यार के' अपना करिश्मा नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन
3 of 9
एतबार-खाकी
- फोटो : सोशल मीडिया
'खाकी' और 'एतबार'
कलाकारः अमिताभ बच्चन
साल 2004 में फिल्म 'खाकी' और 'एतबार' एक साथ रिलीज हुई थीं। दोनों फिल्में 23 जनवरी 2004 को रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों में अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए। 'खाकी' हिट रही थी। हालांकि, 'एतबार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं जुटा पाई। इसके अलावा साल 2007 में भी अमिताभ बच्चन की फिल्में 'चीनी कम' और 'शूटआउट एड लोखंडवाला' भी दो दिन के अंतराल पर रिलीज हुई थीं।
4 of 9
गरम मसाला-क्योंकि
- फोटो : सोशल मीडिया
'गरम मसाला'-'क्यों की'
निर्देशकः प्रियदर्शन
साल 2005! महीना नवंबर। और तारीख में सिर्फ एक दिन का फासला। प्रियदर्शन की फिल्म 'गरम मसाला' 02 नवंबर 2005 को रिलीज हुई थी। इसके एक दिन बाद 03 नवंबर को 'क्यों की' ने दस्तक दी। कॉमेडी फिल्म 'गरम मसाला' जबर्दस्त हिट साबित हुई। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखाई दिए। वहीं, सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत 'क्यों की' अपना असर नहीं छोड़ पाई थी और फ्लॉप की लिस्ट में शामिल रही।
'फिर हेरा फेरी' और 'चुप चुप के'
कलाकार: सुनील शेट्टी और राजपाल यादव
साल 2006 में इन दोनों फिल्मों ने एक साथ दस्तक दी थी। 'फिर हेरा फेरी' में सुनील शेट्टी के साथ-साथ राजपाल यादव नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। यह 'हेरा फेरी' फिल्म का सीक्वल थी और इस फ्रेंचाईजी का तीसरा पार्ट आने वाला है। बता दें कि 'फिर हेरा फेरी' 9 जून 2006 को रिलीज हुई थी। इसी के साथ उसी दिन 'चुप चुप के' भी रिलीज हुई और इसमें भी सुनील शेट्टी और राजपाल यादव हैं।
विज्ञापन
6 of 9
ऑल द बेस्ट-ब्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
'ऑल द बेस्ट' और 'ब्लू'
कलाकार: संजय दत्त
संजय दत्त की दो फिल्में भी एक साथ रिलीज हो चुकी हैं और वो साल 2009 था। इस दिन 16 अक्तूबर को उनकी फिल्म 'ऑल द बेस्ट' ने दस्तक दी और इसी दिन आई 'ब्लू'। दिवाली पर रिलीज हुईं दोनों फिल्मों में से 'ऑल द बेस्ट' हिट रही थी। वहीं, 'ब्लू' को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया।
विज्ञापन
7 of 9
रनिंग शादी-द गाजी अटैक
- फोटो : सोशल मीडिया
'रनिंग शादी'-'द गाजी अटैक'
कलाकारः तापसी पन्नू
साल 2017 में ये दोनों फिल्में एक ही सप्ताह में सिर्फ एक दिन के अंतराल पर रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों में तापसी पन्नू ने अहम भूमिका अदा की। 'रनिंग शादी' 16 फरवरी 2017 को रिलीज हुई थी। 'द गाजी अटैक' 17 फरवरी 2017 को सिनेमाघरों में लगी। पहली फिल्म फ्लॉप रही, वहीं 'द गाजी अटैक' औसत साबित हुई।
8 of 9
'ग्राउंड जीरो' और 'देवमाणूस'
- फोटो : सोशल मीडिया
'ग्राउंड जीरो' और 'देवमाणूस'
निर्देशकः तेजस प्रभा देओस्कर
इस साल फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई, जिसका निर्देशन तेजस प्रभा देओस्कर ने किया है। उसी दिन मराठी फिल्म 'देवमाणूस' ने भी दस्तक दी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी तेजस प्रभा ने ही संभाली है।
'निप्पु रव्वा' और 'बंगारू बुल्लोदु'
- फोटो : सोशल मीडिया
'निप्पु रव्वा' और 'बंगारू बुल्लोदु'
कलाकार: नंदमुरी बालकृष्ण
इस लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, साउथ की फिल्म का नाम भी है। 3 सितंबर 1993 को यह दोनों फिल्में सिनेमाघरों में लगीं। साउथ सिनेमा की दोनों फिल्मों में नंदमुरी बालकृष्ण नजर आए।