90s Bollywood Singers Now: इस खबर में हम बॉलीवुड के उन सिंगर्स के बारे में बता रहे हैं, जो 90 के दशक में काफी मशहूर थे लेकिन आज वह गुमनामी का जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मिनमिनी, अनुपमा देशपांडे, बेला सुलाखे
- फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक के गाने लगभग हर कोई पसंद करता है। इस दौर के कई गानों को सदाबहार गानों की श्रेणी में रखा जाता है। उस दौर में कई बेहतरीन बॉलीवुड गायकों ने इन शानदार गानों को गाया था। 90 के दौर में बेहतरीन गानों को आवाज देने वाले कई गायक इस दौर में गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अनुपमा देशपांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा देशपांडे
अनुपमा देशपांडे 90 के दशक में गायकी में एक बड़ा नाम थीं। उन्होंने 'तुम मेरे हो...' और 'लगी आज सावन की फिर वो...' जैसे गाने गाए। इन्होंने अपने करियर में 124 गाने गाए। यही नहीं इन्हें गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। एक समय के बाद वह गुमनामी में खो गईं।
विज्ञापन
3 of 6
सारिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारिका कपूर
'हम खुश हुए...', 'तेरे मेरे प्यार का...' और 'जिंदगी को बिना प्यार...' जैसे गानों को अवाज देने वाली सारिका कपूर बहुत मशहूर थीं। उन्होंने फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में गाना गाकर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई। इन्होंने नदीम-श्रवण के साथ भी कई गाने गाए। इन दिनों वह कहां हैं और क्या करती हैं, इसके बारे में किसी को नहीं पता।
अनुराधा पौडवाल
अनुराधा पौडवाल ने फिल्म 'आशिकी' के गाने गए। इस फिल्म के ज्यादातर गाने हिट रहे। अनुराधा हिंदी की सबसे अच्छी गायिकाओं में से एक हैं। इन दिनों वह कम ही नजर आती हैं। वह हिंदी या बॉलीवुड के गाने भी नहीं गातीं। कई मौकों पर वह भजन गाती हुई नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मिनमिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मिनमिनी
फिल्म 'रोजा' के गाने 'दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा...' गाने को आवाज देने वाली मिनमिनी का शुरुआती सफर अच्छा रहा। बताया जाता है कि लंदन में एक कॉन्सर्ट के दौरान उनकी आवाज खो गई। इलाज के बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों में गाने गाए। इन दिनों वह अपने पिता के साथ केरल में एक म्यूजिक इंस्टीट्यूट चलाती हैं।
बेला सुलाखे
बॉलीवुड की फिल्म 'इम्तिहान' के लिए 'चाहा तो बहुत...' गाना गाने वाली गायिका बेला सुलाखे भी 90 की दशक की बेहतरीन गायिका थीं। उन्होंने 'विजेता' और 'एक ही रास्ता' जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए। आज यह गायिका कहां हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विपिन सचदेवा ने 'सनम बेवफा' फिल्म के गानों को आवाज दी थी। वह भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
लता मंगेशकर के साथ मिलकर फिल्म 'चांदनी' को आवाज देने वाले बाबला मेहता भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।