फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: टाइगर ने 25 की उम्र में बनाई थी पहली गर्लफ्रेंड, वरुण धवन ने अभिनेत्री के नाम का कर दिया खुलासा!

Thu, 21 Mar 2024 01:07 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर और वरुण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में टाइगर मुंबई में आयोजित अमेजन प्राइम वीडियो के 'आर यू रेडी' इवेंट में नजर आए, जहां साजिद नाडियाडवाला ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' की घोषणा की। इस दौरान मंच पर मस्ती-मजाक भी होती दिखी, जहां टाइगर ने खुलासा किया कि उन्होंने 25 साल की उम्र में अपनी पहली गर्लफ्रेंड बनाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, प्राइम वीडियो के 'आर यू रेडी' इवेंट में साजिद नाडियाडवाला ने अपनी चार अपकमिंग फिल्मों का एलान किया। मंच पर टाइगर के साथ वरुण धवन भी मौजूद थे, जिन्होंने टाइगर के साथ खूब मस्ती की। इसी दौरान वरुण ने टाइगर से उनकी पहली गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब देते हुए टाइगर ने बताया कि उन्होंने 25 की उम्र में अपनी पहली गर्लफ्रेंड बनाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
टाइगर ने कहा, 'मैं हमेशा बहुत शर्मीला और शांत रहने वाला इंसान रहा हूं। 25 साल की उम्र तक मेरी कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। मेरी पहली गर्लफ्रेंड 25 साल की उम्र में बनी थी और यह मेरी पहली फिल्म के ऑडिशन के दौरान हुआ था'। जिसके जवाब में वरुण धवन ने तुरंत कृति सेनन का नाम लिया। इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया, जो खूब वायरल हो रहा है।

4 of 5
हीरोपंती - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ ने कृति सेनन के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से अपना डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हालांकि, बाद टाइगर का नाम दिशा पाटनी के साथ भी जुड़ता रहा, लेकिन बीते कुछ वक्त पहले ही दोनों के अलग की खबर सामने आई थी।

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को लेकर भंसाली का ये खुलासा मालूम है? जानिए क्या कहते हैं इंडस्ट्री के दूसरे दिग्गज
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, टाइगर श्रॉफ अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टाइगर की 'सिंघम अगेन' भी नजर आने वाले हैं, जो इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Do Aur Do Pyaar Teaser: जारी हुआ 'दो और दो प्यार' का टीजर, एक बार फिर दिखा विद्या बालन का बोल्ड अंदाज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें