फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: इस फिल्म से साउथ सिनेमा में कदम रखेंगे खिलाड़ी, विष्णु मांचू की फिल्म में हुए शामिल

Mon, 08 Apr 2024 02:56 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'कन्नप्पा' में प्रभास के साथ विष्णु मंचू भी अहम भूमिका में हैं। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में अक्षय की एंट्री से दर्शकों की खुशी में चार चांद लग गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसी बीच अभिनेता के साउथ डेब्यू की खबर सामने आ रही है। मुकेश कुमार सिंह की आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार शामिल हो गए हैं। ये फिल्म भगवान शिव के भक्त के बारे में पौराणिक कथाओं पर आधारित है। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए टॉलीवुड सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 'कन्नप्पा' में प्रभास के साथ विष्णु मंचू भी अहम भूमिका में हैं। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में अक्षय की एंट्री से दर्शकों की खुशी में चार चांद लग गए हैं। फिल्म ट्रैकर रमेश बाला ने अक्षय के इस फिल्म में शामिल होने की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा किया है।  

Pushpa 2 Teaser Review: यूट्यूब पर छा गए अल्लू अर्जुन, 1 घंटे में टीजर ने पार किया ये आंकड़ा
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, 'बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पैन-इंडिया विष्णु मंचू की बिग बजट फिल्म कन्नप्पा के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। प्रभास, मोहनलाल, प्रभुदेवा और आर सरथ कुमार के बाद अक्षय कुमार, फिल्म से जुड़े हैं। अधिक रोमांचक अपडेट के लिए जुडे रहें।'
 

4 of 5
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश कुमार सिंह इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की कहानी छठी और आठवीं शताब्दी के दौरान भगवान शिव के एक प्रबल भक्त के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म बड़े बजट में बनाई जा रही है। फिल्म में शानदार कलाकार हैं, जिसमें प्रभास ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है और नयनतारा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा मलयालम अभिनेता मोहनलाल और कन्नड़ के शिव राजकुमार कैमियो भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले महीने ही न्यूजीलैंड में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्माण जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा द्वारा किया गया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की मैदान से टकराएगी।   

BMCM 2: 'बड़े मियां छोटे मियां' का बनेगा सीक्वल? फिल्म के अंत में दिखेगा क्रेडिट सीन, टाइगर ने किया खुलासा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें