फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की कौशल-एमी विर्क ने की जमकर मस्ती, बोले- यह बहुत अच्छा....

Wed, 10 Jul 2024 08:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्म के कलाकार 'बैड न्यूज' को प्रमोट करने का एक भी मौका हाथ से नहीं गवाना चाहते हैं, वह लगातार फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। विक्की और एमी ने 'बैड न्यूज' को प्रमोट के लिए इस बार एक नया तरीका चुना, जो शायद ही किसी अभिनेता ने पहले चुना हो। वह 'बाइक रेसिंग' है। इन दोनों सितारों का यह खास वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिसपर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'बैड न्यूज' प्रमोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्म के कलाकार 'बैड न्यूज' को प्रमोट करने का एक भी मौका हाथ से नहीं गवाना चाहते हैं, वह लगातार फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। विक्की और एमी ने 'बैड न्यूज' को प्रमोट के लिए इस बार एक नया तरीका चुना, जो शायद ही किसी अभिनेता ने पहले चुना हो। वह 'बाइक रेसिंग' है। इन दोनों सितारों का यह खास वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिसपर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का गाना 'जानम' रिलीज हो चुका है, रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच छाया हुआ है। विक्की और तृप्ति के प्रशंसक 'बैड न्यूज' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एमी विर्क भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल के 'तौबा तौबा' गाने में अपने डांस मूव्स से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 'तौबा-तौबा' में विक्की का डांस देखकर कई सेलेब्स ने उनकी जमकर तारीफ की, जिसमें सलमान खान भी शामिल रहे। अब फिल्म का एक नया गाना 'जानम' बेहद ही हॉट और बोल्ड है। गाना 'जानम' तृप्ति और विक्की के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री को दर्शाता है। 
 
4 of 6
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वैसे, रिलीज से पहले, लीड एक्टर्स इस रोमांटिक-कॉमेडी को प्रमोट करने के लिए पूरी तरह से एक्शन करते नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिसमें वह एमी विर्क के साथ बाइक रेस खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों ही मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस दौरान विक्की वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'यह प्रमोशन बहुत अच्छा है।'
 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की ने बाइक रेसिंग करते हुए अपना और एमी का वीडियो सोशल मीडिया हैंडल साझा करते हुए लिखा, "हम (अ)स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में विश्वास रखते हैं।'' वीडियो में दोनों अभेनता गेम जोन में बाइक रेस खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही उत्साहित दिख रहे हैं। विक्की के इस वीडियो पर प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन दोनों अभिनेताओं के इस वीडियो को कोई शानदार तो कोई क्यूट बता रहा है, तो कोई इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित 'बैड न्यूज' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी साफ दिखाई दी, जिसमें डिमरी के किरदार को पता चलता है कि वह दो अलग-अलग पिताओं से जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रही है।  हाल ही में विक्की ने 'बैड न्यूज' के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे लिए इस फिल्म की शूटिंग घर जैसा था, क्योंकि आनंद तिवारी और करण जौहर, जिनके साथ मैंने काम किया उन दोनों ने मुझे सेट पर काफी अच्छा माहौल दिया और कहानी भी बहुत अच्छी थी। मुझे फिल्म का कॉन्सेप्ट नया लगा और इसमें कॉमेडी भी नए तरीके से पेश की गई है।'' आगे विक्की ने कहा, "यह मेरे लिए भी एक नया अनुभव था। मैंने पहले कॉमेडी फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया है। इस फिल्म से मेरे लिए भी बहुत कुछ नया था।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें