पंजाबी गायक करण औजला इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' में 'तौबा-तौबा' गाने को अपने खूबसूरत आवाज से सजाया है। आने वाले दिनों में 'इट वाज ऑल ए ड्रीम वर्ल्ड टूर' के दौरान भारत में परफॉर्म करने वाले हैं। करण के चाहने वालों के बीच इस शो को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चलिए आज हम आपको करण औजला के बारे कुछ अनसुनी बातें बताते हैं, जो कम ही लोगों को पता है --
विज्ञापन
2 of 5
करण औजला
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla
करण औजला का असली नाम जसकरन सिंह औजला है। छोटी उम्र में ही उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया था। औजला की मुलाकात पंजाबी गायक जस्सी गिल से हुई और उस मुलाकात ने उनके लिए सब कुछ बदल दिया। सूत्रों की मानें तो उन्होंने जस्सी गिल के लिए एक गाना लिखा था और वह गाना काफी हिट हुआ। उसके बाद करण ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
विज्ञापन
3 of 5
करण औजला
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla
करण औजला ने अपने करियर की शुरुआत दीप जंदू और एली मंगत के साथ की थी । उन्होंने जैजी बी से लेकर बोहेमिया और सुख-ई सहित कई कलाकारों के लिए गीत लिखे हैं। पंजाबी गानों में उन्होंने ही रैप को मिक्स करना शुरू किया था। उनके हिट्स की बात करें तो 'अल्कोहल 2', 'यारियां च फिक' और 'लफाफे' शामिल हैं।
4 of 5
करण औजला
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla
गायकी के अलावा करण औजला का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ उनका लंबा टशन चला था। दोनों अपने-अपने गानों के जरिए एक-दूसरे को जवाब देते थे। हालांकि मूसेवाला की मौत के बाद करण ने कहा था कि उनके और सिद्धू के बीच में कोई कड़वाहट नहीं है। दोनों फोन पर बात करके मसले को सुलझा चुके थे। वे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से भी बात करते थे।
करण औजला के गानों में हिंसक बोल होते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी 2020 में चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान हिंसा, बंदूक या ड्रग्स को बढ़ावा देने वाला कोई भी गाना न गाने की सलाह दी थी। करण औजला ने पुलिस की बात मानी थी और उन्होंने उन गानों से परहेज किया था जिनके बोल हिंसक थे।