अभिनेता बाबिल खान सोशल मीडया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर इस प्लेटफॉर्म पर वह अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी जानकारियां प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। मगर, आज उन्होंने ऐसी पोस्ट साझा कर दी है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। लोग अभिनेता से सवाल कर रहे हैं कि क्या वे ब्रेकअप के दौर से गुजर रहे हैं? क्या उनकी निजी जिंदगी में कोई परेशानी है? आखिर ऐसा क्या पोस्ट किया है बाबिल ने? आइए जानते हैं