फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avneet Kaur: आमिर की 'दंगल और 'सीक्रेट सुपरस्टार' का हिस्सा बनते-बनते रह गई थीं अवनीत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Wed, 28 Feb 2024 07:41 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अवनीत कौर की गिनती इंडस्ट्री की हॉट सेंसेशनल एक्ट्रेस में की जाती है। अवनीत अक्सर अपने लुक्स और ग्लैमरस अवतार से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा अवनीत अपने अभिनय करियर में भी पूरी तरह सक्रिय हैं। ढेर सारे म्यूजिक वीडियो के अलावा वे कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बीते साल ही अवनीत ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'टीकू वेड्स शेरू' में मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अवनीत आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री बनते-बनते रह गई थीं। इसका खुलासा अभिनेत्री ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में किया।
विज्ञापन

2 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मंगलवार मुंबई में फिल्म 'लापता लेडीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम में अवनीत ने भी शिरकत की थी, जहां उन्होंने आमिर खान से मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान पोस्ट में उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे आमिर की फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार का हिस्सा नहीं बना पाई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट में अवनीत ने लिखा, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट और मेरे पसंदीदा अभिनेता आमिर खान सर से मेरी पहली मुलाकात हुई। लापता लेडीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मैं उनसे पहली बार मिली। मैंने उनकी दो फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए ऑडिशन दिया था और वर्कशॉप भी किया था, लेकिन मैं इसमें सफल नहीं बन पाई। हालांकि, आमिर सर ने मुझसे कहा कि उन्हें मेरा ऑडिशन बहुत पसंद आया था। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

4 of 5
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत 'डांस इंडिया डांस' लिटिल मास्टर्स से की थी। वहीं, अपने अभिनय की शुरुआत अवनीत ने हुए 'मेरी मां' धारावाहिक से की थी। इसके बाद वे कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लापता लेडीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिलहाल, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'लापता लेडीज' अपनी रिलीज को तैयार है। किरण राव द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मार्च को थिएटर में रिलीज हो रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन जैसे अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें