'औरों में कहां दम था'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में 23 सालों के लंबे इंतजार के बाद फिर से दो बिछड़े प्रेमी किस तरह से दोबारा मिलते हैं, उसको दर्शाया गया है। इस गाने में कृष्णा और वसुधा के उस पल को दर्शाया गया, जब ये दोनों एक-दूजे से जुदा हो जाते हैं। 'जहां से चले' गाने को सुनिधि चौहान और जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अजय-तब्बू और जिम्मी शेरगिल के अलावा सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी ने भी अहम भूमिका निभाई है। 'औरों में कहां दम था' 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।