नानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा के फिल्म स्टार नानी बीते दिन मुंबई में थे। अपनी अगली फिल्म के हिंदी संस्करण के प्रचार के लिए मुंबई आए अभिनेता ने अपने उन बयानों के लिए माफी भी मांग ली जिसके चलते उनके और अरशद वारसी के फैंस के बीच विवाद शुरू हुआ। अरशद वारसी ने ओटीटी पर पहुंची फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर पहले से तय योजना के मुताबिक प्रभास पर निशाना साधा। लेकिन, ये निशाना जाकर लगा साउथ सिनेमा के आत्मसम्मान पर। एक के बाद एक लोगों ने उनको घेरना शुरू किया तो इस मामले को लेकर वह ओटीटी भी सक्रिय हुआ जिसके लिए अरशद वारसी अपनी अगली सीरीज करने जा रहे हैं।