फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arman Malik: लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग शादी के बंधन में बंधे अरमान मलिक, बोले- तू ही मेरा घर

Thu, 02 Jan 2025 01:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वेडिंग डे की कई तस्वीरें शेयर करके मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से अपनी शादी की खुशखबरी की घोषणा की।
विज्ञापन
1 of 5
आशना श्रॉफ संग शादी के बंधन में बंधे अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

प्लेबैक सिंगर अरमान मलिक ने आज यानी 2 जनवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर ली। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वेडिंग डे की कई तस्वीरें शेयर करके मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से अपनी शादी की खुशखबरी की घोषणा की। फैंस सिंगर को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिंगर की वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

2 of 5
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaanmalik
पत्नी आशना मलिक को बताया घर
अरमान ने साल की शुरुआत में ही अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। हाल ही में, उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,  "तू ही मेरा घर।" बेबी पिंक ड्रेस में अरमान मलिक काफी डैशिंग लग रहे हैं। वहीं, लाल जोड़े में आशना दुल्हन बन काफी सुंदर लग रही हैं। प्रशंसक भी अरमान मलिक को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Kraven The Hunter Review: ‘मैडम वेब’ की भी टांग तोड़ दी इस खूनी शिकारी ने, एसएसयू के दर्शक बोले, ऐनूं विदा करो
विज्ञापन

3 of 5
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaanmalik
तस्वीरों पर प्रशंसकों ने दिया ये रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या तरीका है सरप्राइज देने का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज का दिन तो हमारे लिए ही बड़ा बन गया है। दोनों को खूब शुभकामनाएं। बेहद प्यारी तस्वीरें हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अरमान ने शादी की तस्वीरें इतनी अचानक से दिखाई है कि मुझे तो अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि दोनों की शादी हो गई है।' 
 

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से जुड़े संध्या थिएटर मामले में आया नया मोड़, एनएचआरसी ने पुलिस को जारी किया नोटिस

4 of 5
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaanmalik
इन गानों के लिए फेमस हैं सिंगर
अरमान मलिक ने अगस्त 2023 में आशना श्रॉफ को प्रपोज किया था। बाद में, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कसम से - द प्रपोजल नाम से एक म्यूजिक वीडियो भी जारी किया था। लगभग दो महीने बाद, इस कपल ने आधिकारिक रूप से सगाई भी कर ली थी, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें