फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: 'विलेन के किरदार में देखकर डर जाती थी', अर्चना ने रजा मुराद की तारीफों के बांधे पुल

Sat, 13 May 2023 04:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजा और अर्चना - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में लोगों को खूब हंसाया जाता है। इस शो के द्वारा कपिल शर्मा दर्शकों को हंसी और ठहाकों का जबरदस्त डोज देते हैं। इस शो में आए सेलेब्स से भी कपिल जमकर मजे लेते हैं और मस्ती करते हैं। अब इस बार कपिल के शो में अभिनेता रजा मुराद पहुंचे और अपनी मौजूदगी से दर्शकों को उत्साहित कर दिया।

विज्ञापन

2 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में, ‘द कपिल शर्मा शो’ के मेकर्स ने अपने आगामी एपिसोड का प्रोमो लॉन्च किया है। इस प्रोमो में रजा मुराद, जिमी शेरगिल, गोविंद नामदेव, इंद्रनील सेनगुप्ता, सयाजी शिंदे और अभिमन्यु सिंह शामिल होते नजर आ रहे हैं। इन दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने कपिल शर्मा के शो को गुलजार कर दिया है और साथ ही प्रोमो में यह कलाकार जमकर मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : social media

हालिया रिलीज प्रोमो में नजर आ रहा है कि कपिल शर्मा रजा मुराद के साथ खूब मस्ती करते हैं। कपिल रजा मुराद की आवाज में कुछ जोक सुनाते हैं, जिसे देख ऑडियंस खुद को हंसने से रोक नहीं पाती है। इसी बीच शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी अपने अभिनय के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब  भी किसी एक्ट्रेस के साथ कोई जबरदस्ती वाला सीन शूट होता है तो वो काफी परेशान हो जाती थीं।

Suhani Sethi: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सुहानी सेठ का कमाल, 12वीं बोर्ड में मिली शानदार सफलता

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media
प्रोमो में अर्चना को रजा से यह पूछते हुए देखा जा सकता है कि वह फिल्म में महिलाओं को क्यों परेशान करते थे। अर्चना के इस सवाल पर रजा ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा ही एक सीन उनका और अर्चना का भी है। इसपर अर्चना अपना मुंह छुपा कर हंसने लगती हैं। इतना सुनते ही कपिल रजा बोल पड़ते हैं कि जबरदस्ती यह कर रही थी आपके साथ या आप इनके साथ कर रहे थे।

TAJ Reign of Revenge Review: नसीरुद्दीन शाह से आई ‘ताज’ के दूसरे सीजन में रौनक, रोचक हो चली विरासत की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि कपिल के शो में फिल्म ‘आजम’ की पूरी स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। जिमी पिछले 1 महीने में दूसरी बार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे हैं। इस दौरान सभी ने मिलकर खूब मस्ती भी की है। ऑडियंस भी रजा को देखकर काफी खुश और उत्साहित हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें