फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: अनुज शर्मा ने साझा किया 'हीरामंडी' में काम करने का अनुभव, बोले- भंसाली ने उन्हें कहा था भाग्यशाली

Sat, 04 May 2024 05:28 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उन्होंने कहा कि उनके लिए ये सीरीज कई सारे यादगार पल लेकर आई। अनुज ने कहा, 'हीरामंडी के सेट पर दो पल मेरे लिए विशेष रूप से यादगार हैं। पहला वह था जब संजय सर ने व्यक्तिगत रूप से मेरे काम की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
1 of 5
अनुज शर्मा, संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम
'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'पद्मावत' अभिनेता अनुज शर्मा एक बार फिर वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ जुड़े हैं। उन्होंने हाल ही में सीरीज में उन्होंने हामिद का किरदार निभाया है। अभिनेता ने हाल ही में शो के अपने किरदार और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने वेब सीरीज को मुगल-ए-आजम के बराबर बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुज शर्मा, हीरामंडी (सीरीज) - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुज शर्मा ने कहा, 'हीरामंडी में सीन और कलात्मक रचना मुगल-ए-आजम जैसे क्लासिक महाकाव्य की याद दिलाएंगे।' उन्होंने कहा कि इसका एक एक सीन  भारतीय ऐतिहासिक सिनेमा को फिर से परिभाषित करती है। हीरामंडी की शूटिंग में कई चुनौतियों देखने को मिली। अभिनेता ने कहा, 'प्रोडक्शन टीम का समर्थन और सेट पर समानता के कारण मुझे काफी अच्छा और सम्मानित महसूस हुआ।'  

Dharmendra Deol: लकीर के फकीरों पर हीमैन का तंज, क्रिप्टक पोस्ट साझा कर बोले- 'लकीर खींचना मुझे आता नहीं'
विज्ञापन

3 of 5
अनुज शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि उनके लिए ये सीरीज कई सारे यादगार पल लेकर आई। अनुज ने कहा, 'हीरामंडी के सेट पर दो पल मेरे लिए विशेष रूप से यादगार हैं। पहला वह था जब संजय सर ने व्यक्तिगत रूप से मेरे काम की प्रशंसा की थी। उन्होंने पूरी टीम के सामने मुझे भाग्यशाली कहा था। यह एक मान्यता थी मेरे प्रयास और एक ऐसे पल की जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।'

4 of 5
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अभिनेता ने अदिति राव हैदरी के बारे में बात करते हुए कहा, 'वहीं दूसरा पल अदिति जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ शांति से उनकी कला और समर्पण से सीखना, ये सब निर्देशक और अभिनेता के तालमेल और सहयोगी कहानी कहने की शक्ति के महत्व को काफी मजबूत करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरिज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह बदुशाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कई सितारे अहम भूमिका में नजर आए हैं। 

Suchitra Krishnamoorthi: शाहरुख खान की हीरोइन का बिगड़ा हाल! चेहरे पर सूजन देख प्रशंसक हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें