फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: अंकिता ने विक्की के साथ नहीं मनाया वैलेंटाइन डे, 'बिग बॉस 17' के झगड़े से जुड़ा है कनेक्शन?

Thu, 15 Feb 2024 10:04 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो में पति विक्की के साथ अंकिता का अशिष्ट व्यवहार उन दोनों के परिवार को पसंद नहीं आया था। हालांकि, शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आखिरी बार सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आई थीं। 'बिग बॉस 17' फेम अंकिता को वैलेंटाइन डे के मौके पर मुंबई में स्पॉट हुईं। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। अंकिता ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पति विक्की के साथ वैलेंटाइन डे नहीं मनाया, बल्कि इस वर्ष अभिनेत्री की वैलेंटाइन उनके परिवार की महिलाएं थीं।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे इस दौरान गुलाबी रंग की डेनिम ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पैपराजी ने जब उनसे वैलेंटाइन डे को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, 'मेरी वैलेंटाइन मेरी नानी हैं। नानी, मम्मी, मासी कितने लोग हैं।' इसके बाद अभिनेत्री ने पैपराजी को अपनी दादी और चाची से मिलवाया। उन्होंने बताया कि वह ये दिन अपनी मां के और परिवार के साथ मना रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 17' को लेकर अभिनेत्री खूब सुर्खियों में रही हैं। अंकिता शो की फाइनलिस्ट में से एक थीं। अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ 'बिग बॉस 17' के घर में कदम रखा था। इस दौरान शो में अंकिता की निजी जिंदगी की खूब चर्चा हुई। खासतौर पर उनके पति के साथ उनके झगड़े खूब लाइमलाइट में रहे।

4 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
शो में पति विक्की के साथ अंकिता का अशिष्ट व्यवहार उन दोनों के परिवार को पसंद नहीं आया था। हालांकि, शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। शो से बाहर आने के बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। वहीं, अंकिता ने शो से बाहर आने के बाद अपनी गलती का एहसास किया। अभिनेत्री कहा कि विक्की के साथ उन्होंने शो में काफी बुरा बर्ताव किया। उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ जब घर जाकर उन्होंने ये एपिसोड देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन में 'बिग बॉस 17' में कई झगड़े होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा था, 'एक बार जब मैं बाहर आई तो मीडिया थी, सवाल थे। एक दबाव था। कोई भी आप पर दबाव नहीं डाल रहा है, लेकिन आप दबाव महसूस करते हैं। लोग आपके रिश्ते को आंक रहे हैं। हम जानते हैं कि हम किस तरह का रिश्ता साझा करते हैं। हम अपने रिश्ते को अच्छी तरह से जानते हैं। मैं नहीं चाहती कि लोग हमें इस आधार पर आंकें।' 

Anushka Shetty: 'वेदम' के बाद फिर साथ आए अनुष्का शेट्टी-कृष जगरलामुडी? विक्रम प्रभु होंगे मुख्य अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें