सबकी चहेती टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और 'बिग बॉस 17' के कंटेंस्टेंट रहे विक्की जैन ने 1 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान टीवी जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।
सबकी चहेती टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और 'बिग बॉस 17' के कंटेंस्टेंट रहे विक्की जैन ने 1 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान टीवी जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस भव्य पार्टी में कई टीवी सितारे शमिल हुए, साथ ही उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।
विज्ञापन
2 of 6
विक्की-संदीप सिंह-अंकिता
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
विक्की के जन्मदिन पर बीती रात मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया, जहां पर कई टीवी जगत की हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान विक्की और अंकिता के कई टीवी कलाकार दोस्त इस पार्टी में शामिल हुए। जिसमें अदा शर्मा, जन्नत जुबैर, अली गोनी और भी कई टीवी की हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अंकिता ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में हुडी लगाए बेहद खूबसूरत दिखीं, तो वहीं विक्की कूल अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन
3 of 6
अंकिता-सिद्धार्थ निगम-अली गोनी
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
इस पार्टी में सभी की निगाहें टीवी अभिनेत्री और विक्की की पत्नी अंकिता लोखंडे पर टिकी रहीं। अंकिता ब्लैक शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने लुक को और ज्यादा यूनिक बनाने के लिए हुडी का सहारा लिया। इसके साथ ही अंकिता ने कानों में गोल इयररिंग्स पहने हुए थे। इस पार्टी में सिद्धार्थ निगम भी डैशिंग अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लैक रंग का आउटफिट पहना हुआ था, साथ ही अपने लुक को सिल्वर चैन से और ज्यादा स्टाइलिश बनाया। इस दौरान टीवी कलाकाल अली गोनी सिंपल लुक में नजर आए।
4 of 6
अंकिता-संदीप-करण कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
अंकिता और विक्की की पार्टी में संदीप सिंह उनके साथ मस्ती करते नजर आए। संदीप सिंह भी ब्लैक लुक में दिखाई दिए। तो वहीं टीवी स्टार करण कुंद्रा इस बार तेजस्वी प्रकाश के बिना ही नजर आए। करण ने ब्लैक प्रिंटेड फ्लोरल शर्ट में हैंडसम दिखे।
विज्ञापन
5 of 6
पत्नी के साथ बंटी वालिया-आमिर अली-फैजू
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
इस पार्टी में भारतीय फिल्म निर्माता बंटी वालिया पत्नी संग नजर आए। इस दौरान बंटी सिंपल ब्लैक लुक में नजर आए, तो वहीं उनकी पत्नी ने स्टाइलिश आउटफिट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बंटी के अलावा टीवी अभिनेता आमिर अली सिंपल लाइनिंग शर्ट में नजर आए। तो वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन फैजू व्हाइट शर्ट के साथ चैक जैकेट में नजर आए।
अदा खान-जन्नत जुबैर-विक्की-अंकिता
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
बहरहाल, सभी टीवी सितारों ने विक्की के जन्मदिन पर खूब एंजॉय किया और जमकर फोटो क्लिक करवाईं। नागिन टीवी सीरियल से घर-घर में प्रसिद्ध हुईं अदा खान ने भी ब्लैक स्टाइलिश ड्रेस में जमकर पोज दिए। जन्नत जुबैर ब्लू जींस के साथ लाइट ब्राउन रंग का फ्लोवरी टॉप में क्यूट दिखीं। तो वहीं विक्की और अंकिता की केमेस्ट्री इस पार्टी के दौरान भी बेहतरीन दिखी। Ankita Lokhande: पति के सामने दोस्त ने की अंकिता की ड्रेस से छेड़छाड़, गुस्से से आग बबूला हुईं अभिनेत्री