Aankhon Ki Gustaakhiyan Trailer Out: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आइज हैव इट' पर आधारित है।
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों के प्यार से लेकर बिछड़ने तक की कहानी दिखाई गई है। दोनों एक दूसरे के साथ सैर करते हैं। एक दूसरे के साथ अच्छा पल बिताते हैं। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिर आखिर में दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है।
विज्ञापन
2 of 5
आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : यूट्यूब
साथ-साथ नजर आते हैं विक्रांत और शनाया
ट्रेलर की शुरूआत इस तरह से होती है कि शनाया कपूर विक्रांत मैसी को एक थप्पड़ मारती हैं। इस पर विक्रांत कहते हैं 'तुम पागल हो क्या?' इसके बाद शनाया उन्हें सॉरी बोलती हैं। दोनों ट्रेन में एक साथ सफर करते और गाना गाते हुए नजर आते हैं। फिर दोनों एक दूसरे को अपना परिचय देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : यूट्यूब
विक्रांत ने पागलपन के बारे में बताया
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि विक्रांत और शनाया एक दूसरे के साथ घूमते हैं और अजीब-अजीब हरकतें करते हैं। विक्रांत मैसी, शनाया से कहते हैं 'पागलपन क्या है मैडम। जो चीज लोगों को समझ में न आए, वह पागलपन है।'
ट्रेलर में दिखी सबसे खास चीज
ट्रेलर में जो सबसे अलग चीज दिखाई गई है वह यह है कि विक्रांत सीढ़ी पर चढ़े होते हैं। नीचे शनाया खड़ी होती हैं। ऐसे में विक्रांत मैसी की तौलिया खुल जाती है और शनाया के ऊपर गिर जाती है। इस पर विक्रांत मैसी कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि यह कैसे खुल गया। इस पर शनाया कहती हैं कि चाहूं तो आंखें खोल सकती हूं।
इसके बाद विक्रांत कहते हैं कि तुम मेरे पास आने के बहाने ढूंढ रही हो। इस पर शनाया कहती हैं कि मैं लड़की हूं। मुझे पास आने के बहाने नहीं चाहिए। मुझे जो चाहिए वह मैं ले लेती हूं।
फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आइज हैव इट' पर आधारित है। फिल्म में शनाया कपूर एक थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका निभाएंगी और विक्रांत फिल्म में एक अंधे संगीतकार की भूमिका निभाएंगे।
फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।