Anjini Dhawan on Nadaaniyan: 'सिकंदर' में अदाकारी करने वाली एक्ट्रेस अंजिनि धवन ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने चचेरे भाई वरुण धवन के बारे में बताया कि उन्होंने बहुत मेहनत की।
अंजिनी धवन जो हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आईं थीं, उन्होंने फिल्म 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के ट्रोल होने पर अपनी बात रखी है। बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अंजिनि धवन ने नादानियां में भाई-भतीजावाद के इल्जाम को लेकर इब्राहिम और खुशी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आलोचना बहुत निजी मामला हो जाता है। किसी भी फिल्म की कामयाबी या नाकामी किसी एक पर निर्भर नहीं करती है। इसमें कई लोग काम करते हैं। इसलिए यह सब पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
2 of 5
अंजिनि धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम @anjinidhawan
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म
फिल्म नादानियां साल 2025 के शुरूआत में रिलीज हुई थी। यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। इसका निर्देशन शाउना गौतम ने किया था। फिल्म के निर्माता करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा थे। इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में महिमा चौधरी, दिया मिर्जा और सुनील शेट्टी थे। यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: क्या आपने देखा कपिल शर्मा का नया लुक? ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, पूछ डाले कई सवाल
विज्ञापन
3 of 5
अंजिनि धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम @anjinidhawan
नादानियां पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म नादानियां को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। नादानियां से बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर फिर से नई बहस छिड़ी थी। हालांकि कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म की क्वालिटी अच्छी नहीं थी। जबकि कुछ लोग फिल्म के सपोर्ट में भी आए और इसके विचार का समर्थन किया। फिल्म में स्टार किड्स इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के लॉन्च पर बॉलीवुड में इस बात की चर्चा तेज हुई कि सितारों के बच्चों को फिल्मों में खास मौका दिया जाता है। यह खबर भी पढ़ें: Salim Akhtar: फिल्ममेकर सलीम अख्तर सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी देने पहुंचे रजा मुराद, राज बब्बर और फिरोज खान
4 of 5
अंजिनि धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम @anjinidhawan
वरुण धवन की फिल्मों की तारीफ
अंजिनी ने अपने चचेरे भाई वरुण धवन के फिल्मी करियर की तारीफ की। उन्होंने उनकी चार फिल्मों के बारे में बताया जो उन्हें बहुत पसंद आईं। उन्हें 'बदलापुर', 'अक्टूबर', 'मैं तेरा हीरो' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' बहुत पसंद आईं।
वरुण धवन ने फिल्मों में किया अच्छा काम
उनके मुताबिक बदलापुर उन्हें बहुत अच्छी लगी क्योंकि इस फिल्म में दर्शकों ने वरुण का जो रूप देखा है पहले किसी ने नहीं देखा था। इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने बहुत मेहनत की और अपने आपको साबित किया। उन्होंने 'अक्टूबर' की तारीफ करते हुए बताया कि यह अलग फिल्म थी। वरुण ने इसमें भावनात्मक और संवेदनशीलता वाला रोल किया।