फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir In Movies: आतंकवाद से लेकर रोमांस तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा कश्मीर का अलग-अलग रंग

Wed, 09 Apr 2025 01:41 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Based On Kashmir: बॉलीवुड की फिल्मों के लिए कश्मीर हमेशा एक मजबूत विषय व आधार रहा है। कई फिल्मों में कश्मीर के अलग-अलग रंग दिखाए गए हैं। कभी वहां फैले आतंकवाद को दिखाया गया है, तो कभी कश्मीर में हीरो-हिरोइन ने रोमांस फरमाया है।
विज्ञापन
1 of 8
कश्मीर पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का हाल ही में ट्रेलर जारी किया गया। कश्मीर की पृष्भूमि पर आधारित इस फिल्म में आतंकवाद और बीएसएफ के ऑपरेशन की कहानी दिखाई जाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ये फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर कश्मीर को दिखाया जाएगा। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ‘ग्राउंड जीरो’ से पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में कश्मीर को दिखाया गया है और फिल्मों की कहानी कश्मीर पर केंद्रित रही है। जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 8
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : एक्स

द कश्मीर फाइल्स
2022 में आई विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उस दौर में उनके ऊपर हुए अत्याचार की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन

3 of 8
आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम

आर्टिकल 370
यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बारे में है। इस फिल्म में सरकार ने कैसे इतना बड़ा फैसला लिया और कैसे इसकी प्लानिंग की, इसकी कहानी को दिखाया गया है।

4 of 8
मिशन कश्मीर का एक दृष्य - फोटो : आईएमडीबी

मिशन कश्मीर
ऋतिक रोशन, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ स्टारर ‘मिशन कश्मीर’ उस वक्त कश्मीर में फैले आतंकवाद की कहानी को दर्शाती है। फिल्म में अल्ताफ नाम के लड़के की कहानी दिखाई गई है। जिसे एक पुलिस प्रमुख उसके परिवार के मार दिए जाने के बाद गोद ले लेता है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है।

विज्ञापन

5 of 8
शिकारा - फोटो : एक्स

शिकारा
2020 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ भी कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म में एक युवा जोड़े की कहानी को दिखाया गया है, जिनकी नई-नई शादी हुई है। वो कश्मीर में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के बाद कैसे वहां से पलायन करते हैं और फिर खुद के सेटल होने में संघर्ष करते हैं।

विज्ञापन

6 of 8
हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

हैदर
शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और तब्बू की फिल्म ‘हैदर’ शेक्सपियर के नाटक ‘हैमलेट’ पर आधारित है। जिसमें 1995 में कश्मीर में फैले उग्रवाद के हालातों को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म को काफी सराहा गया था।

विज्ञापन

7 of 8
कश्मीर की कली फिल्म का पोस्टर - फोटो : एक्स

कश्मीर की कली
शम्मी कपूर-शर्मिला टैगोर की फिल्म ‘कश्मीर की कली’ में कश्मीर की खूबसूरती को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़का शादी से बचने के लिए कश्मीर भाग जाता है, जहां उसकी मुलाकात एक कश्मीरी लड़की से होती है। धीरे-धीरे उसे उससे प्यार हो जाता है। इसके बाद क्या कुछ होता है, ये फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म के गाने और कहानी काफी पसंद की गई थी।

विज्ञापन

8 of 8
फितूर फिल्म का दृष्य - फोटो : एक्स
फितूर
आदित्य रॉय कपूर, कटरीना कैफ और तब्बू की फिल्म ‘फितूर’ की कहानी कश्मीर पर ही आधारित है। इस फिल्म में कश्मीर की खूबसूरती को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म के कुछ-कुछ दृष्यों में बर्फ से लदी कश्मीर की घाटियां आपका मन मोह लेंगी। फिल्म में कश्मीर के लड़के-लड़की की लव स्टोरी दिखाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें