'माई फ्रेंड गणेशा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'माई फ्रेंड गणेशा'
साल 2007 में माय फ्रेंड गणेशा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एनिमेटेड बाल गणेश की दोस्ती एक आठ साल के बच्चे से हो जाती है। वो हमेशा उस बच्चे को मुश्किलों से बाहर निकालते हैं। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि बच्चे के माता-पिता काफी व्य्स्त रहते हैं। वहीं, घर की नौकरानी भगवान गणेश की बड़ी भक्त होती है, जो बच्चे को बताती है कि गणेश हर किसी के दोस्त हैं। बच्चा उसकी बात पर पूरा भरोसा करता है, जिसके बाद गणेश बाल स्वरूप में आकर उससे दोस्ती करते हैं। इस फिल्म की भी अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं।