सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी के इस खास वीडियो के बाद अब सिंघम फ्रेंचाइजी के प्रशंसक यह कयास लगा रहे हैं इस बार रोहित शेट्टी की इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री पक्का है। वैसे अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हम उन्हें एक कार का स्वागत करते हुए देख सकते हैं। अंदर कोई बैठा है लेकिन वह स्पष्ट नहीं है। कैप्शन में लिखा है, "इस हीरो के बिना सिंघम अधूरा है...इस दिवाली स्कॉर्पियो आएगी भी, घूमेगी भी, लेकिन एंट्री किसी और की होगी..."