बीते शुक्रवार, 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में ये शादी चर्चे में रही। दुल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देने देश और दुनिया में से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी में खेल, बिजनेस और सिनेमा जगत से लेकर राजनीति से भी कई बड़ी शख्सियतें शामिल हुईं। इस बेहद चर्चित शादी से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से जुड़ी ऐसी ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।