फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTRL: सोचने पर मजबूर कर देगी अनन्या पांडे की थ्रिलर 'सीटीआरएल', सोशल मीडिया के उपयोग पर आधारित है फिल्म

Mon, 05 Aug 2024 01:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के मनोरंजन का इंतजाम पूरा हो गया है। विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित और सैफरन तथा आंदोलन फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'सीटीआरएल' का प्रीमियर 4 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे-विहान - फोटो : सामत इंस्टाग्राम @netflix_in
थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के मनोरंजन का इंतजाम पूरा हो गया है। विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित और सैफरन तथा आंदोलन फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'सीटीआरएल' का प्रीमियर 4 अक्तूबर को होगा। यह अत्याधुनिक थ्रिलर फिल्म दर्शकों को तकनीक पर निर्भरता को लेकर सोचने पर मजबूर कर देगी। 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
दिखेगी अनन्या पांडे और विहान सामत की जोड़ी 
'सीटीआरएल' में अनन्या पांडे, नेला अवस्थी और विहान समत ने जो मस्कारेन्हास की भूमिका निभाई है। दोनों एक रोमांटिक कपल हैं, जो साथ मिलकर कंटेंट बनाते हैं और उन्हें इंटरनेट पर दर्शक काफी पसंद करते हैं, लेकिन फिर इनका अलगाव हो जाता है। इसके बाद, जो भी होता है, वो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा। इस दुनिया में जहां, डेटा ही ताकत है, वहां कितना चीजें साझा करना बहुत ज्यादा माना जाएगा? जिंदगी का कितना हिस्सा आपको यहां साझा करना चाहिए और कैसे आप इससे अपना नियंत्रण खो देते हैं? इस पर सोचने के लिए ये फिल्म आपको मजबूर कर देगी। 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे-विहान सामत - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है निर्देशन 
विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे भी देखने को मिलने वाली हैं। निर्देशक के साथ काम करने को अभिनेत्री ने एक रोमांचक अनुभव बताया है। उन्होंने कहा," सीटीआरएल काफी आकर्षक और  प्रभावशाली है, जो आपको यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आप वास्तव में अपने जीवन पर नियंत्रण रख सकते हैं? मेरा मानना है कि यह फिल्म सभी के लिए है, क्योंकि तकनीक में बहुत तेजी से प्रगति हो रही है और हम सब इस पर बहुत अधिक निर्भर हो रहे हैं।"  उन्होंने इस दौरान इस कहानी के लिए नेटफ्लिक्स को सबसे बेहतर मंच बताया। 

Sanaya Irani: टीवी शोज करते वक्त सनाया को ऑफर हुई थीं फिल्में, साउथ निर्देशकों को लेकर किया यह खुलासा
 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
'स्क्रीन टाइम बन गया है स्क्रीन लाइफ'
विक्रमादित्य मोटवानी का कहानी कहने का अंदाज काफी अलग है। अपने अनोखेपन के लिए मशहूर निर्देशक ने कहा कि लोग अपने डिवाइस पर जितना समय बिताते हैं, उस हिसाब से स्क्रीन टाइम अब स्क्रीन लाइफ बन गया है। उन्होंने कहा," ऐसे में सवाल यह है कि क्या हम वास्तव में अपने जीवन को बहुत ज्यादा डिजिटल पर फैलने से रोक सकते हैं, या कोई हमें नियंत्रित कर रहा है? यही वह जवाब है, जिसे सीटीआरएल तलाशने की कोशिश करता है।" निर्देशक ने आगे कहा कि उन्हें इसके लिए ऐसे कलाकारों की जरुरत थी, जो इस तरह का जीवन जीते हों और नेटफ्लिक्स जैसा माध्यम भी चाहिए था, जो इसके लिए ज्यादा बेहतर भी है। 
शादी के बाद काम पर लौटीं सुरभि, 'जिक्र तेरा' को मिल रहा खूब प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
4 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी 'सीटीआरएल'
भारत में नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्मों की देखरेख करने वाली डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा कि नेटफ्लिक्स अलग-अलग जॉनर की फिल्में देने के लिए प्रतिबद्ध है। 'सीटीआरएल' उनके इस वादे का ही सबूत है। उन्होंने निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा कि विक्रमादित्य मोटवानी ने इसे ऐसे तैयार किया है कि ये हैरान भी करती है और आकर्षित भी करती है। रुचिका ने आगे कहा कि अनन्या पांडे के अभिनय ने इसे और भी बेहतर बना दिया है। वो अब इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। नेटफ्लिक्स पर 4 अक्तूबर को 'सीटीआरएल' प्रीमियर होगी।  
Shraddha Kapoor: श्रद्धा-राहुल का हुआ ब्रेकअप? अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कथित बॉयफ्रेंड को किया अनफॉलो!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें