फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday Birthday: अनन्या पांडे ने साझा कीं जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलकियां, मम्मी-पापा के साथ काटा केक

Wed, 30 Oct 2024 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने आज बुधवार 30 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाया है। अनन्या इस दौरान अपने दोस्तों के साथ भरपूर मस्ती करती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता के साथ भी अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे अपने माता-पिता के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी व अभिनेत्री अनन्या पांडे ने आज अपना जन्मदिन मनाया। अनन्या ने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इसके अलावा जन्मदिन के जश्न में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे। अनन्या की कजिन अलाना पांडे, जीजा आइवर के अलावा पार्टी में ओरी भी नजर आए। इसके अलावा वॉकर ब्लैंको भी दिखे। वॉकर और अनन्या कथित तौर पर इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Karisma Kapoor: 'दिल तो पागल है' के 29 साल पूरे, करिश्मा ने साझा की स्टोरी, जानिए कैसे मिली थी उन्हें ये फिल्म
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे-चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
केक पर लिखा, 'मैं अपनी फेवरेट हूं'
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वे केक काटती दिख रही हैं। साथ में पिता व एक्टर चंकी पांडे और मां भावना हैं। अनन्या के केक पर उनकी तस्वीर भी है। साथ में लिखा है, 'मैं अपनी फेवरेट हूं'। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे ने साझा कीं ये फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
थ्रोबैक तस्वीरें भी की साझा
पोस्ट साझा कर अनन्या ने लिखा है, 'आप सभी के प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए तहे दिल से शुक्रिया'। अनन्या पांडे ने एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर किया है। ये उनके बचपने के बर्थडे सेलिब्रेशन की है। अनन्या अपनी मां की गोद में हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पैट 'फज' के साथ की भी एक फोटो साझा की है। फज अब इस दुनिया में नहीं है।
Diwali 2024: शादी के बाद पति दीपक के साथ पहली दिवाली मना रहीं आरती, खास अंदाज में की घर के कोने-कोने की सजावट

4 of 5
अनन्या पांडे बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : इंस्टाग्राम
तेज हुईं अनन्या और वॉकर के लिंक अप की खबरें
ओरी ने भी अनन्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं। उन्होंने एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें अनन्या के कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको भी हैं। ओरी ने फोटो पोस्ट करते हुए वॉकर को टैग भी किया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अनन्या और वॉकर के लिंकअप की खबरें और तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे के बर्थडे की फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दी बधाई
अनन्या पांडे द्वारा साझा किए गए पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड सितारे भी अनन्या को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या बीते दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'कंट्रोल' में नजर आईं। इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें