फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, अन्न सेवा के साथ हुआ कार्यक्रमों का आगाज

Wed, 28 Feb 2024 09:33 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के जामनगर में आज राधिका और अनंत अन्न सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की भोजन परोसने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के जामनगर में आज राधिका और अनंत अन्न सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की भोजन परोसने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत जल्द अंबानी खानदान में शहनाई बजने वाली है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं, आज से शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अन्न सेवा के दौरान अनंत अंबानी काफी खुश नजर आ रहे थे। वे भोजन परोसते हुए लोगों से बातें करते भी दिखाई दिए। मैरून रंग के कुर्ते में होने वाले दुल्हे राजा काफी जंच रहे थे। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज काफी वायरल हो रहा है। 
 
4 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी खानदान की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। अन्न सेवा कार्यक्रम के दौरान वे बेहद प्यारी लग रही थीं। राधिका मुस्कुराते हुए लोगों से बातें करती भी नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह जामनगर के रिलायंस टाउनशिप के पास शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस कार्यक्रम में राधिका की नानी और उनके माता-पिता वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी शामिल हुए हैं। वहीं, अन्न सेवा कार्यक्रम अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा और लगभग 51 हजार स्थानीय निवासियों को इसमें भोजन परोसा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें