अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद आज 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म शुरू हो चुकी है। शादी समारोह की ही तरह इस कार्यक्रम में भी कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी और कुछ जाने-माने चेहरे पधार भी चुके हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी हस्तियां 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म में शामिल हो चुकी हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद आज 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म शुरू हो चुकी है। शादी समारोह की ही तरह इस कार्यक्रम में भी कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी और कुछ जाने-माने चेहरे पधार भी चुके हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी हस्तियां 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म में शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 17
वेंकटेश और नीरजा
- फोटो : PTI
साउथ सुपरस्टार वेंकटेश अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में पधार चुके हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी नीरजा भी उनके साथ नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 17
देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान दोनों ही ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आए।
4 of 17
सिद्धार्थ और विद्या बालन
- फोटो : PTI
अभिनेत्री विद्या बालन भी 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म के लिए पहुंच चुकी हैं। विद्या के साथ उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी नजर आए।
विज्ञापन
5 of 17
रश्मिका मंदाना
- फोटो : PTI
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह के लिए पहुंचीं। उन्हें नीले रंग की साड़ी में जलवा बिखेरते देखा गया है।
विज्ञापन
6 of 17
करण जौहर
- फोटो : PTI
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे। इस सेरेमनी में करण जौहर लाल रंग की ड्रेस में नजर आए।
विज्ञापन
7 of 17
माधुरी दीक्षित
- फोटो : PTI
माधुरी दीक्षित ब्राउन और सिल्वर रंग की साड़ी पहनकर शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में पहुंचीं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
8 of 17
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को उनकी पत्नी मीरा राजपूत के साथ शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में देखा गया।
9 of 17
सचिन तेंदुलकर और अंजलि
- फोटो : PTI
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे।
10 of 17
दिशा पाटनी
- फोटो : PTI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी में अभिनेत्री दिशा पाटनी हल्के नीले रंग के लहंगे में नजर आईं
11 of 17
अजय देवगन
- फोटो : PTI
अक्सर कार्यक्रमों से नदारद रहने वाले अभिनेता अजय देवगन भी शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में पहुंचे। वो नीले रंग की शेरवानी पहनकर आए।
12 of 17
जैकी श्रॉफ
- फोटो : PTI
जैकी श्रॉफ ने भी अपने खास अंदाज में शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में शिरकत की। इस कार्यक्रम में भी वो एक पौधा लेकर आए।
13 of 17
जसप्रीत बुमराह और संजना
- फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज भी दिया।
14 of 17
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में सलमान खान ने शानदार एंट्री ली। भाईजान काली शर्ट और नीले रंग के सूट में नजर आए।
15 of 17
रजनीकांत और लता
- फोटो : PTI
सुपरस्टार रजनीकांत भी अपने परिवार के साथ शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम में नजर आए। रजनीकांत हमेशा की तरह सादगी भरे अंदाज में ही दिखाई दिए।
16 of 17
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर
- फोटो : PTI
अभिनेता अर्जुन कपूर भी शेरवानी पहनकर कार्यक्रम में शिरकत करते नजर आए। अर्जुन के साथ उनकी बहन अंशुला कपूर भी नजर आईं। उन्होंने काले रंग की साड़ी में देखा गया।